वान डे जैंडशल्प ने विंस्टन सलेम ओपन क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
सलेम। नीदरलैंड के बोटिच वान डे जैंडशल्प ने स्पेन के जाउमी मुनार को 6 . 3, 6 . 3 से हराकर विंस्टन सलेम ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया । वहीं डोमिनिक थियेम ने ब्रिटेन के जैक ड्रेपर को 6 . 1, 6 . 4 से मात दी । दूसरी वरीयता प्राप्त …
सलेम। नीदरलैंड के बोटिच वान डे जैंडशल्प ने स्पेन के जाउमी मुनार को 6 . 3, 6 . 3 से हराकर विंस्टन सलेम ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया । वहीं डोमिनिक थियेम ने ब्रिटेन के जैक ड्रेपर को 6 . 1, 6 . 4 से मात दी ।
दूसरी वरीयता प्राप्त बोटिच का सामना फ्रांस के दसवीं वरीयता प्राप्त बेंजामिन बोंजी से होगा जिन्होंने ब्राजील के थियागो मोंटेइरो को 7 . 5, 6 . 2 से शिकस्त दी। अमेरिका के मैक्सिम क्रेसी ने इटली के लोरेंजो सोनेगो को 6 . 7, 6 . 2, 7 . 6 से हराया जबकि फ्रांस के एड्रियन मानारिनो ने स्पेन के आठवीं वरीयता प्राप्त अलबर्ट रामोस विनोलास को 6 . 3, 6 . 3 से हराया।
फ्रांस के रिचर्ड गास्केत का सामना सर्बिया के लासलो जेरे से होगा। गास्केट ने अमेरिका के स्टीव जोनसन को 6 . 7, 6 . 3, 6 . 3 से मात दी । वहीं जेरे ने आस्ट्रेलिया के जेसन कबलेर को 7 . 6, 6 . 7, 6 . 3 से हराया ।
