रामपुर : बैडमिंटन सिंगल एवं डबल प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय घाटमपुर की टीम बनी विजेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित अंडर-14 खेल प्रतियोगिताओं में बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओ का दबदबा कायम रहा। बैडमिंटन सिंगल एवं डबल प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय घाटमपुर की टीम विजेता रही,जबकि खो-खो बालिका वर्ग अंडर-14 में कंपोजिट स्कूल पत्थर खेड़ा क्षेत्र चमरौआ की टीम विजेता बनी। जिसके बाद शिक्षको में खुशी की लहर …

रामपुर,अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित अंडर-14 खेल प्रतियोगिताओं में बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओ का दबदबा कायम रहा। बैडमिंटन सिंगल एवं डबल प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय घाटमपुर की टीम विजेता रही,जबकि खो-खो बालिका वर्ग अंडर-14 में कंपोजिट स्कूल पत्थर खेड़ा क्षेत्र चमरौआ की टीम विजेता बनी। जिसके बाद शिक्षको में खुशी की लहर छा गई। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी सभी को बधाई दी।

तोपखाना स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम में गुरुवार को खो-खो प्रतियोगिता अंडर -14 बालिका वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें पहला मुकाबला कंपोजिट विद्यालय पत्थर खेड़ा एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किला की टीमों के मध्य हुआ। जिसमें कंपोजिट विद्यालय की टीम ने जीत दर्ज की। उसके बाद फाइनल मुकाबला कंपोजिट विद्यालय पत्थर खेड़ा एवं राजकीय इंटर कॉलेज काशीपुर के बालिकाओं के मध्य हुआ। जिसमें 4-0 से कंपोजिट विद्यालय पत्थर खेड़ा की टीम ने जीत दर्ज की।

इस प्रकार बहुत ही रोचक मुकाबला बालिकाओं के मध्य राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के स्टेडियम में संपन्न हुआ। उधर बैडमिंटन प्रतियोगिता में एकल में कंपोजिट स्कूल घाटमपुर की राखी एवं राजकीय इंटर कॉलेज किला की लक्ष्मी के मध्य मुक़ाबला हुआ। जिसमें राखी ने इंटर कॉलेज की लक्ष्मी को हराकर फाइनल में जीत दर्ज की।

बैडमिंटन डबल में कंपोजिट विद्यालय घाटमपुर की छात्रा राखी व बबली ने फाइनल मुकाबले में राजकीय इंटर कॉलेज जिला रामपुर की रुपाली व फबेहा को परास्त कर बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला जीता।जनपदीय विजेता अंडर -14 बैडमिंटन टीम की दोनों छात्राएं 30 अगस्त को जनपद अमरोहा में मंडलीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी।

यह भी पढ़ें:-रामपुर : आज हर कौम यह कहती है हमारे हैं हुसैन, बीमारे कर्बला की याद में निकला अलम का जुलूस

संबंधित समाचार