शाहजहांपुर: कन्हैया हौजरी पर वाणिज्यकर विभाग का छापा, मचा हड़कंप
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला बहादुरगंज क्षेत्र में स्थित कन्हैया हौजरी प्रतिष्ठान पर बृहस्पतिवार को वाणिज्यकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। अचानक टीम की छापेमारी की जानकारी व्यापारियों को लगी तो बाजार में हड़कंप मच गया, वहीं कन्हैया हौजरी प्रतिष्ठान के मालिक और कर्मचारी सकते में आ गए। वाणिज्यकर विभाग की टीम ने …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला बहादुरगंज क्षेत्र में स्थित कन्हैया हौजरी प्रतिष्ठान पर बृहस्पतिवार को वाणिज्यकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। अचानक टीम की छापेमारी की जानकारी व्यापारियों को लगी तो बाजार में हड़कंप मच गया, वहीं कन्हैया हौजरी प्रतिष्ठान के मालिक और कर्मचारी सकते में आ गए। वाणिज्यकर विभाग की टीम ने व्यापारी से खरीद-फरोख्त की रसीदें, जीएसटी आदि से जुड़े कागजात कब्जे में ले लिए। टीम ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। टीम अभी जांच-पड़ताल कर रही है।
शहर के बहादुरगंज में स्थित कन्हैया हौजरी के नाम से बड़ा प्रतिष्ठान है। यहां से कई जिलों में रेमीमेड़ के कपड़ों का थोक में व्यापार होता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 वाणिज्य कर विभाग बरेली की ज्वाइंट कमिश्नर मधुर मित्रा दल-बल के साथ निशात टॉकीज के पास वाली रोड से बहादुरगंज की ओर जाने वाली रोड से होते हुए साईं मंदिर के पास कन्हैया हौजरी प्रतिष्ठान पर पहुंच गईं। एक साथ छह गाड़ियां दुकान के बाहर रूकी और एक साथ करीब 15-20 लोगों की टीम कन्हैया हौजरी प्रतिष्ठान के अंदर प्रवेश कर गईं। यहां रेडीमेड कपड़ों का बड़ा भारी गोदाम है, जिसमें तमाम कर्मचारी काम करते हैं। टीम को देख सभी हाथ-पांव फूल गए।
वाणिज्यकर विभाग टीम के सदस्यों ने व्यापारी से खरीद-फरोख्त की रसीदें, बैंक लेन-देन और आय-व्यय का ब्यौरा लेना शुरू कर दिया। दुकान के अंदर अलग-अलग रेमीमेड कपड़ों के गोदाम देखकर टीम के सदस्य भी अचरज में पड़ गए। फिलहाल खबर लिखे जाने तक टीम कन्हैया हौजरी पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। बता दें कि कन्हैया हौजरी की शहर के अंदर कई स्थानों पर बड़ी गोदामें हैं, रोजा क्षेत्र के गांव जमुका में भी बड़ा गोदाम बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: आईआईए की एक तहसील-एक उत्पाद योजना, सीएम को दी जानकारी…
