बहराइच: शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अभिभावक भी करें सहयोग
बहराइच। प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा में गुरुवार को शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। इसके बाद मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिले के प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा में गुरुवार को शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक हुई। समाजसेवी संस्था हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के तहत चलाए …
बहराइच। प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा में गुरुवार को शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। इसके बाद मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
जिले के प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा में गुरुवार को शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक हुई। समाजसेवी संस्था हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के तहत चलाए जा रहे प्रोग्राम कदम प्लस के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर पीरचंद की अगुवाई में ग्रामीण इलाकों में बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर बल दिया।
एज अप्रूपेट लर्निंग को पूरा करने का कार्य भी प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा में शुरू हुआ। इसके बाद मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम स्थान सलोनी, द्वितीय गीता और तृतीय स्थान रश्मि मिला।
बैठक के दौरान अभिभावक से बातचीत की गई इस तरीके से बच्चों को किस प्रकार शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए जिस पर सभी अभिभावकों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा अपनी जिम्मेदारियों को समझा कि एक अकेले अध्यापक के द्वारा कुछ नहीं हो सकता जब तक अभिभावक सहयोग नहीं मिलेगा।
अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका दीप्ति पाठक ने कहा कि हमें प्रसन्नता है कि समाज सेवी संस्था हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के तहत चलाए जा रहे प्रोग्राम कदम प्लस के अंतर्गत बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में कदम एक्सीलेटर सत्येंद्र त्रिपाठी एवं हेमकांत शर्मा व विद्यालय के प्रधानाध्यापिका दीप्ति पाठक एवं सहायक अध्यापिका गीता, प्रियंका श्रीवास्तव उपस्थित रही।
यह भी पढ़ें-अमित शाह सोमवार को भोपाल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता
