कांग्रेस एकजुट होकर करेगी हिमाचल प्रदेश चुनाव में मुकाबला: आनंद शर्मा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

शिमला। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि जी -23 समूह पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है और पार्टी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर उतरेगी। शर्मा ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। कुछ दिनों पहले उन्होंने ‘‘निरंतर बाहर रखे जाने एवं अपमान’’ …

शिमला। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि जी -23 समूह पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है और पार्टी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर उतरेगी। शर्मा ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। कुछ दिनों पहले उन्होंने ‘‘निरंतर बाहर रखे जाने एवं अपमान’’ का हवाला देते हुए पार्टी की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जी-23 उन असंतुष्ट वरिष्ठ नेताओं का एक समूह है जिसने संगठन में आमूल-चूल फेरबदल की मांग की है। शर्मा इस समूह का हिस्सा हैं।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को उन राज्यों (के पार्टी संगठन) को प्राणवान बनाने की जरूरत है जहां वह चुनाव हार चुकी है। उन्होंने कहा, यह हर कांग्रेसी की इच्छा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी कमियां दूर करने का हरसंभव प्रयास कर रही है और वह हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी। जी-23 समूह के बारे में कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य शर्मा ने कहा, जी 23 कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव देना लोकतंत्र की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, हमने जो कुछ कहा है, कांग्रेस अध्यक्ष ने उसका संज्ञान लिया है। कई ऐसे कदम हैं जो उठाये गये हैं और हम आशा करते हैं कि और कदम उठाये जाएंगे।

ये भी पढ़ें- रोजगार और स्वरोजगार राज्य शासन की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार