सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले चोट के कई निशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पणजीl गोवा पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता व हरियाणा निवासी सोनाली फोगाट की मौत के सिलसिले में बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ हत्या के आरोप दर्ज किये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (मापुसा) जे. दलवी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों आरोपियों सुधीर सागवान …

पणजीl गोवा पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता व हरियाणा निवासी सोनाली फोगाट की मौत के सिलसिले में बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ हत्या के आरोप दर्ज किये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (मापुसा) जे. दलवी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों आरोपियों सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी को हत्या के आरोप के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों सोनाली फोगाट (42) के सहयोगी बताये जाते हैं। सोनाली को 23 अगस्त को सुबह उत्तर गोवा जिले के अंजुना स्थित सेंट एंथनी अस्पताल में मृत लाया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘अंजुना पुलिस ने हत्या के सिलसिले में सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी को गिरफ्तार किया है।’’ फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने बुधवार को अंजुना पुलिस से की शिकायत में दोनों आरोपियों के नाम लिये थे। फोगाट 22 अगस्त को जब गोवा पहुंची थीं तो सागवान और वासी उनके साथ आये थे। सोनाली की अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट में उल्लेख है कि उनके शरीर पर ‘किसी चीज से कई बार हमला’ किया गया।

यह भी पढ़ें- रोडवेज परिचालक 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

संबंधित समाचार