मुरादाबाद : पति को मिला तपस्या का परिणाम, भूपेंद्र चौधरी की पत्नी बोली परिवार से ज्यादा पार्टी को दिया समय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भाजपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश के साथ-साथ मुरादाबाद में जश्न का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होते शहर के भाजपाई सिविल लाइंस स्थित भूपेंद्र चौधरी के आवास पर उनकी पत्नी निशि चौधरी व बेटे शुभम चौधरी को बधाई देने पहुंचे। भूपेंद्र के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भाजपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश के साथ-साथ मुरादाबाद में जश्न का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होते शहर के भाजपाई सिविल लाइंस स्थित भूपेंद्र चौधरी के आवास पर उनकी पत्नी निशि चौधरी व बेटे शुभम चौधरी को बधाई देने पहुंचे। भूपेंद्र के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनकी पत्नी व बेटे ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया है।

पत्नी निशि ने कहा कि पति ने भाजपा में विभिन्न पदों पर लंबे समय तक तपस्या की है। पार्टी ने उनकी तपस्या का ही पुरस्कार दिया है। पत्नी निशि चौधरी अपने पति की उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। कहा कि यह मेरे पति की तपस्या का परिणाम है। आज उनकी तपस्या पूरी हो गई है। पार्टी ने उन्हें उनकी तपस्या का बहुत बड़ा इनाम दिया है। पार्टी ने उन्हें जिस काम में भी लगाया गया, उसमें उन्होंने अपना शत प्रतिशत दिया और आगे भी वो ऐसा करेंगे।

बताया कि उन्होंने हमेशा घर-परिवार से ज्यादा समय पार्टी को दिया है। पत्नी ने बताया कि मेरे बेटे के जन्म से पहले ही उन्होंने राजनीति में कदम रख दिया है। शुरू के दिनों में जब गांव में किसानी का काम होता था, उस वक्त हम जरूर साथ में रहे। लेकिन, बाद में तो उनका ज्यादातर वक्त घर के बाहर ही बीता है। पार्टी ने उन्हें इसी का इनाम दिया है।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ : जानिये किन खूबियों ने भूपेंद्र चौधरी को बनाया यूपी बीजेपी अध्यक्ष, 2024 के लिए बनेंगे मास्टरस्ट्रोक

संबंधित समाचार