कानपुर: भूपेंद्र चौधरी के आने सपा-रालोद गठबंधन का प्रभाव होगा कम, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर। भाजपा (यूपी) के अध्यक्ष पद भूपेंद्र चौधरी को सौंपने के फैसले पर कानपुर-बुन्देल क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गयी। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि इससे पार्टी को बेहद मजबूती मिलेगी। भूपेंद्र चौधरी यूपी सरकार में पंचायतीराज मंत्री हैं। यह पद उन्हें छोड़ना पड़ सकता है। क्षेत्रीय संगठन के …

कानपुर। भाजपा (यूपी) के अध्यक्ष पद भूपेंद्र चौधरी को सौंपने के फैसले पर कानपुर-बुन्देल क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गयी। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि इससे पार्टी को बेहद मजबूती मिलेगी। भूपेंद्र चौधरी यूपी सरकार में पंचायतीराज मंत्री हैं। यह पद उन्हें छोड़ना पड़ सकता है। क्षेत्रीय संगठन के मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय का कहना है कि संगठन में हर्ष है। पार्टी की मजबूती को और भी विस्तार मिलेगा।

वहीं पार्टी के जिम्मेदार लोगों का कहना है कि भूपेंद्र चौधरी की नियुक्ति को हालांकि जाट समुदाय को साधने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है, पर इससे भाजपा को चौतरफा मजबूती मिलेगी। पश्चिम उत्तरप्रदेश जहां पर भाजपा को थोड़ी दिक्कत होती रही है अब वह नहीं होगी। 2024 कि चुनाव के लिहाज से यह सराहनीय कदम है।

बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा का कहना है कि भूपेंद्र चौधरी विश्व हिंदू परिषद में काम कर चुके हैं। भाजपा संगठन में उनका अनुभव काम आएगा। जाट समाज पर उनकी पकड़ किसानों नाराजगी दूर करेगी।भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में 26 जिलों में आने वाले 136 विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का आधार और मजबूत होगा। यहां पर जाट खासी संख्या में है। बीते दो चुनाव में जाट बीजेपी के साथ रहे हैं। इन्हें 2024 के संसदीय चुनाव में किसी भी कीमत भाजपा छिटकने नहैं देना चाहेगी।

जाट समुदाय से आने वाले पश्चिम उत्तर प्रदेश के ही व्यक्ति को यूपी की कमान सौंपकर भाजपा ने क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ ही समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन के असर को कम करना भी पार्टी का मकसद है। निकट भविष्य में भाजपा को पश्चिम उत्तर प्रदेश की करीब 15 लोकसभा क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ:भूपेंद्र चौधरी के यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

संबंधित समाचार