लखनऊ : मेट्रो में महिला से छेड़खानी पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । महिला अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए राजधानी पुलिस लगातार दावे कर रही है लेकिन महिलाएं खुद को कितना सुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस बात का अंदाज मेट्रो में हुई छेड़खानी की घटना को सुनकर ही बनता है। बुधवार की रात एक युवती ने कृष्णानगर कोतवाली में छेड़खानी की तहरीर देते हुए …

लखनऊ । महिला अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए राजधानी पुलिस लगातार दावे कर रही है लेकिन महिलाएं खुद को कितना सुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस बात का अंदाज मेट्रो में हुई छेड़खानी की घटना को सुनकर ही बनता है। बुधवार की रात एक युवती ने कृष्णानगर कोतवाली में छेड़खानी की तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

इस सम्बन्ध डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि, बुधवार की शाम सरकारी नौकरी कर रही एक युवती मेट्रो टे्रन से हजरतगंज से कृष्णानगर जा रही थी। इसी बीच मेट्रो ट्रेन में शराब के नशे में धुत एक युवक युवती पर टिप्पणी करने लगा। युवती के बार बार कहने पर वह नहीं माना।

हद तो तब हो गई जब आरोपी युवक शशि शेखर सिंह ने छेडखानी करने लगा। किसी तरह से युवती जब मेट्रो स्टेशन कृष्णानगर पहुंची तो उसने कृष्णानगर थाने में जाकर आरोपी युवक शशि शेखर सिंह के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : बेटी से छेड़खानी के विरोध पर सिरफिरे ने चढ़ा दी बाइक…जानें आगे

संबंधित समाचार