पांच साल में अतीक के सम्राज्य पर हुई चौतरफा चोट, दोनों बेटे भी पहुंचे सलाखों के पीछे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार ब्यूरो/लखनऊ। प्रदेश में कभी आतंक का पर्याय रहे माफिया अतीक अहमद के बाद अब उसके दोनों बेटे भी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। परिवार में चार लोगों में से अब सिर्फ पत्नी शाइस्ता खान ही बाहर हैं। प्रदेश में अपराध को खत्म करने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार …

अमृत विचार ब्यूरो/लखनऊ। प्रदेश में कभी आतंक का पर्याय रहे माफिया अतीक अहमद के बाद अब उसके दोनों बेटे भी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। परिवार में चार लोगों में से अब सिर्फ पत्नी शाइस्ता खान ही बाहर हैं। प्रदेश में अपराध को खत्म करने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के निर्देश पर लगातार माफिया के खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत 21 जुलाई 2022 को एसटीएफ की टीम ने अतीक अहमद के फरार बेटों को गिरफ्तार करने के लिए कोलकाता के वाटगंज थाना क्षेत्र की रिवर व्यू कॉलोनी में छापेमारी की थी।

दरअसल, अतीक अहमद पांच साल से जेल में हैं। 2017 में नैनी जेल में बंद रहने के दौरान अतीक ने एक जेलर को थप्पड़ मारा था। डर से जेलर ने रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई। बाद में तीन अप्रैल 2017 को अतीक को नैनी से देवरिया जेल भेज दिया गया था। वहां उसपर अपने बिजनेस पार्टनर मोहित जायसवाल को अगवा कर पिटाई का आरोप लगा था। इसके बाद अतीक को बरेली जेल भेजा गया था। मगर यहां भी वह ज्यादा दिन नहीं रहा।

जेल अधीक्षक की रिपोर्ट पर अतीक को बरेली जेल से नैनी सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया। बाद में अतीक को गुजरात की अहमदाबाद जेल भेज दिया गया। तभी से अतीक वहां बंद है। वहीं, बेटे उमर ने मंगलवार को लखनऊ में सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया था। जबिक 30 जुलाई को अतीक के छोटे बेटे अली अहमद ने प्रयागराज के जिला कोर्ट में सरेंडर किया था। अली इस वक्त नैनी जेल में है।

करोड़ों की संपत्ति हो चुकी है जब्त

प्रदेश सरकार अतीक की अब तक 1600 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त कर चुकी है। उसके अवैध निर्माणों पर भी सरकार का पीला पंजा चला था। साथ ही अतीक के करीबी रिश्तेदारों के अवैध निर्माणों को ढहाने के लिए सितंबर 2021 में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई थी। प्रयागराज विकास प्राधिकरण अब तक करीब दो दर्जन अवैध मकान, होटल और कोल्ड स्टोरेज ढहा चुका है। अतीक अहमद की करीब 6 बीघा जमीन बीते 12 अगस्त को कुर्क की गई थी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : अतीक अहमद के बेटे उमर ने सीबीआई कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

संबंधित समाचार