रायबरेली: बाइक सवार दो युवकों ने कांवड़िए को मारी गोली, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। डलमऊ गंगा घाट से कांवड़ लेकर बाराबंकी जा रहे कांवड़िए को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी, उसके बाद मौके से फरार हो गए। साथी कांवड़ियों ने एंबुलेंस की मदद से उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे गांव की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। यह घटना गुरुवार …

रायबरेली। डलमऊ गंगा घाट से कांवड़ लेकर बाराबंकी जा रहे कांवड़िए को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी, उसके बाद मौके से फरार हो गए। साथी कांवड़ियों ने एंबुलेंस की मदद से उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे गांव की पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

यह घटना गुरुवार की रात करीब दस बजे शिवगढ़ थाना क्षेत्र के चंदापुर मोड़ के पास हुई है। गोली लगने से घायल कांवड़िए का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में दो लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

बाराबंकी जनपद के कान्हूपुर गांव निवासी संत प्रसाद , राम नरेश समेत चार लोग रायबरेली जनपद के डलमऊ गंगा घाट पर कांवड़ उठाने आए थे। गुरुवार को कांवड़ लेकर सभी लोग बाराबंकी जनपद के अवसानेश्वर शिवालय में जलाभिषेक के लिए बांदा बहराइच राजमार्ग से बाराबंकी जा रहे थे।

रात करीब दस बजे शिवगढ़ जनपद के चंदापुर मोड़ के पास यह कांवड़िए पहुंचे थे कि अचानक बाइक सवार दो युवक और और कांवड़ियों में सबसे पीछे चल रहे संत प्रसाद पर फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगने से वह गिर गया। साथी कांवड़िए जब तक कुछ समझ पाते , तब तक बाइक सवार हमलावर तेजी के साथ भाग गए। उसके बाद साथियों ने एंबुलेंस को फोन करके घायल को शिवगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां प्रतिमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

12 बोर के तमंचे से मारी गई गोली

कांवड़िए को मारने के लिए हमलावरों ने 12 बोर के तमंचे का प्रयोग किया है। घायल के शरीर से चिकित्सकों ने दो छर्रे निकाले हैं। इसके अलावा उसके शरीर पर करीब चालीस छोटे छोटे छेद पाए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डा अमित सिंह ने बताया कि घायल खतरे से बाहर है । विशेषज्ञों की राय और बेहतर इलाज के लिए उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पंचायत चुनाव की रंजिश में हुआ हमला

घटना के पीछे पंचायत चुनाव की रंजिश की बात सामने आ रही है। मामले में जिन दो लोगों को नामजद किया गया है , वह गांव के पूर्व प्रधान के बेटे बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले में छानबीन कर रही हैं।

यह भी पढ़ें-सुल्तानपुर : दिनदहाड़े बैंक फ्रेंचाइजी को मारी गोली, लूटे 70 हजार रुपये, वारदात से पुलिस पर उठ रहे सवाल

संबंधित समाचार