महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और तमिलनाडु में कोरोना से 74 फीसदी मौतें
नई दिल्ली। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और तमिलनाडु में कोरोना वायरस से अब तक 4132 लोगों की मौत हुई है, जो देश में अब तक इस महामारी से होने वाली कुल मौतों का 73.82 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस …
नई दिल्ली। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और तमिलनाडु में कोरोना वायरस से अब तक 4132 लोगों की मौत हुई है, जो देश में अब तक इस महामारी से होने वाली कुल मौतों का 73.82 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8171 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,98706 पर पहुंच गयी है। देश में इस संक्रमण से कुल 5598 लोगों की मौत हुई है तथा 95527 लोग स्वस्थ हुए हैं।
