VIDEO : ‘सोच रहा हूं ऋषभ पंत की तरह एक हाथ से SIX लगाऊं’, भारतीय खिलाड़ियों ने शाहीन अफरीदी से मुलाकात कर जाना उनका हालचाल
नई दिल्ली। एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से यूएई में होने जा रही है। क्रिकेट फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह मैच विवार (28 अगस्त) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले प्रैक्टिस के दौरान भारतीय और पाकिस्तानी …
नई दिल्ली। एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से यूएई में होने जा रही है। क्रिकेट फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह मैच विवार (28 अगस्त) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले प्रैक्टिस के दौरान भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मुलाकात हुई।अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
भारतीय टीम ने शाहीन का पूछा हालचाल
बता दें कि मुलाकात की वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शेयर की है। इसमें शाहीन पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, ऋषभ पंत, लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और ओपनर केएल राहुल से मिलते हुए दिखाई दिए। सभी भारतीयों ने शाहीन से उनका हालचाल पूछा। युजवेंद्र चहल ने शाहीन शाह अफरीदी से उनकी चोट के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले ठीक हो जाएंगे। शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक हैं।
Stars align ahead of the #AsiaCup2022 ?
A high-profile meet and greet on the sidelines ? pic.twitter.com/c5vsNCi6xw
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 25, 2022
‘एक हाथ से छक्के लगाऊं’
भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी की भी मुलाकात हुई। इस दौरान शाहीन ने कहा, ‘यार मैं सोच रहा हूं कि आपकी तरह बस बैटिंग शुरू कर दूं। एक हाथ से छक्के लगाऊं। इतना सुनकर पंत हंसने लगे और मजाकिया अंदाज में जबाव देते हुए कहा, ‘फास्ट बॉलर हो तो एफर्ट लगाना पड़ेगा सर! बेहद जरूरी है।
अफरीदी से भारतीय खिलाड़ियों ने की मुलाकात
पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी एशिया कप 2022 में पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं हैं। शाहीन शाह अफरीदी दाएं घुटने पर लगी चोट के चलते बाहर हो गए हैं। चोटिल होने के बावजूद शाहीन शाह अफरीदी टीम के साथ दुबई पहुंचे हैं।
ये भी पढ़ें : Asia Cup 2022 : कौन है एशिया कप की सबसे सफल टीम? टूर्नामेंट के बारे में जानिए सबकुछ
