रायबरेली: बरसात के दौरान ढह गई कच्ची दीवार, दबकर अधेड़ की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बरसात के दौरान जर्जर कच्ची दीवार ढहने से उसमे दबकर एक अधेड़ की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा महराजगंज थाना क्षेत्र के गांव पहरावा में हुआ है।आसपास के क्षेत्र में गुरुवार सुबह से रुक रुक कर बरसात हो रही है। …

रायबरेली। बरसात के दौरान जर्जर कच्ची दीवार ढहने से उसमे दबकर एक अधेड़ की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा महराजगंज थाना क्षेत्र के गांव पहरावा में हुआ है।आसपास के क्षेत्र में गुरुवार सुबह से रुक रुक कर बरसात हो रही है। गांव के हंसराज (45 वर्ष) का मकान कच्चा है और काफी जर्जर था।

इस गांव के अधिकतर मकान कच्चे है। हंसराज शुक्रवार की सुबह अपने घर में बैठे थे। तभी उनके घर की एक जर्जर कच्ची दीवार ढह गई। जिसके मलवे में वह दब गए। घर वालों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और दीवार के मलवे को हटाकर उसमें दबे हंसराज को बाहर निकाला गया।

उसके बाद उसको लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने हंसराज को मृत घोषित कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें-बदायूं: बारिश में गिरी दीवार, मलबे में दबकर बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार