अयोध्या: छह सितंबर को संपन्न होगा चालिहा महोत्सव, घर-घर दी जा रही है दर्शन साहिब
अयोध्या। सखी चालिहा महोत्सव के दौरान घर-घर में हो रहे भजन कीर्तन व सत्संग के उपरांत परिवार को तस्वीर (दर्शन साहिब) भेंट की जा रही है। छह सितंबर को चालिहा महोत्सव संपन्न होगा। संत आसूदाराम सेवा समिति के सचिव ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि एक सितंबर को रीडगंज स्थित कोहिनूर पैलेस में शिव शांति संत …
अयोध्या। सखी चालिहा महोत्सव के दौरान घर-घर में हो रहे भजन कीर्तन व सत्संग के उपरांत परिवार को तस्वीर (दर्शन साहिब) भेंट की जा रही है। छह सितंबर को चालिहा महोत्सव संपन्न होगा।
संत आसूदाराम सेवा समिति के सचिव ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि एक सितंबर को रीडगंज स्थित कोहिनूर पैलेस में शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम के साईं हरीश लाल साहिब का आगमन होगा। जहां सत्संग,भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। महोत्सव के 29वें दिन का सत्संग रामनगर कॉलोनी के दिनेश हासानी के आवास पर हुआ।
भजन लाल, गोपी मनध्यान, सुरेश भारतीय, कपिल हासानी, जितेंद्र खत्री, नवल राम, श्याम मध्यान, नवीन मध्यान, राजेश जसवानी, जय मध्यान, जितेंद्र माखेजा, विजय हासानी, दिनेश रोचलानी, सुशीला राजपाल, वंशिका खत्री, मधू हासानी, अनिता रूपानी, दर्शना तलरेजा, मीरा क्षेत्रपाल, वंशिका माखेजा, दीपक कालानी, राम सचदेवा आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: हर्षोल्लास से निकली झूलेलाल चालीहा महोत्सव की शोभायात्रा
