उल्टी कार में ड्राइव करता दिखा शख्स, वीडियो देख चकरा जाएगा आपका सिर
Viral Video: आज तक हम लोगों ने चार पहियों पर चलती हुई कार को देखा है। लेकिन इस बीच एक ऐसा अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। सड़क पर ऐसी अनोखी कार दौड़ते देख सभी लोग हैरान हैं। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि उल्टी कार …
Viral Video: आज तक हम लोगों ने चार पहियों पर चलती हुई कार को देखा है। लेकिन इस बीच एक ऐसा अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। सड़क पर ऐसी अनोखी कार दौड़ते देख सभी लोग हैरान हैं। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि उल्टी कार में ड्राइव करता शख्स सड़क पर बेधड़क दौड़ा रहा है। कार के पहिए उपर हैं और कार उल्टी है, फिर भी सड़क पर दौड़ रही है।
इस अनोखी कार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विकास की तरफ बढ़ती दुनिया में आए दिन नई खोजें और आविष्कार देखने को मिलते हैं। जैसी जरूरत वैसा आविष्कार। ट्विटर के @overtime पर इस कार का वीडियो शेयर किया गया है। कार के चार चक्के नीचे सड़क पर नहीं बल्कि ऊपर दिखाई दे रहे थे। अपनी अनोखी डिजाइन के चलते इस कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Just when I thought I’ve seen it all. pic.twitter.com/3AMsdojonv
— Overtime (@overtime) August 17, 2022
सोशल मीडिया पर कार का वो वीडियो बेहद वायरल हो रहा है जिसकी अजीबोगरीब डिजाइन ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। अब तक तो एक से एक बेहतरीन कारें हर किसी ने देखी होंगी। दरअसल वो कार सीधी ना होकर बिल्कुल उल्टी बनाई गई है। उसे देखकर आपको समझ में ही नहीं आएगा की कार सीधी खड़ी है या फिर उल्टी हो गई है। वजह है चार पहिया वाहन के चारों पहिये नीचे से लगने की बजाय कार के ऊपरी हिस्से में चारों तरफ लगे हुए हैं। बाकी डिज़ाइन्स भी ऐसी ही है जिसे देखकर कार उल्टी लगती है।
ये भी पढ़ें- गजब पैंतरा: नौकरी के लिए अपनी खाल दोस्त के अंगूठे पर लगाई, फिर दोनों की शामत आई
