मुरादाबाद : सात महीने से लंबित मानदेय भुगतान को लेकर आशा कार्यकत्रियों में आक्रोश, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने की योजना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। आशा कर्मचारी यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकत्रियां जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन प्रदर्शन करने की योजना बना रही हैं। वह जल्द ही धरना प्रदर्शन कर सकती हैं। एक दिन पहले वे अपने सात माह के लंबित मानदेय भुगतान को लेकर आशाओं ने सीएमओ कार्यालय को घेरा था। आशा कर्मचारी यूनियन जिलाध्यक्ष संजू का कहना …

मुरादाबाद। आशा कर्मचारी यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकत्रियां जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन प्रदर्शन करने की योजना बना रही हैं। वह जल्द ही धरना प्रदर्शन कर सकती हैं। एक दिन पहले वे अपने सात माह के लंबित मानदेय भुगतान को लेकर आशाओं ने सीएमओ कार्यालय को घेरा था।

आशा कर्मचारी यूनियन जिलाध्यक्ष संजू का कहना है कि आशा स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन उनके हक की सरकार और विभाग के अधिकारी अनदेखा कर रहे हैं। दो महीने पहले भी आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन कर मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन कर भुगतान दिलाने की मांग की गई थी। लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। जिसके चलते एक बार फिर धरना प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ रहा है।

झूटी आशा दिला रहे हैं सीएमओ
आशा कार्यकत्रियों का कहना है कि सीएमओ आशा बहनों को झूठा भरोसा दिला रहे हैं कि उनका वेतन जल्द ही भुगतान करा दिया जाएगा। लेकिन, आज सात महीने बाद भी उनका वेतन नही मिल पाया है। उन्होंने कहा पिछले सात माह से वेतन ना मिल पाने के कारण उनके घरों की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है। बच्चों के स्कूल की फीस तक जमा नहीं हो पाई है।

वेतन नहीं मिला तो कार्य होगा बहिष्कार
जिलाध्यक्ष सहित अन्य आशाओं का कहना है जब तक उनका वेतन नहीं मिल जाता तब तक कार्य बहिष्कार रहेगा। जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के निर्णय का समर्थन करने वाली आशाओं में बेबी यादव, रीनू, शिवांगी, रविवाला आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:-गलशहीद अग्निकांड : सुपुर्द-ए-खाक हुई सिस्टम की लापरवाही और खामोशी की भेंट चढ़ी पांच जिंदगी

 

संबंधित समाचार