लखनऊ: बुक्कल नवाब ने किया हनुमान चालीसा का जाप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। एमएलसी बुक्कल नवाब ने हनुमान चालीसा का जाप किया। बड़े मंगल के मौके पर कल्ला कोठी शनि मंदिर चौक पर विशेष आयोजन किया गया था। इसमें कोरोना वायरस से बचाव के लिए विशेष प्रार्थना भी की गई। भाजपा के एमएलसी बुक्कल नवाब कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भी थे। वह मंच पर तिलक लगाकर बैठे …

लखनऊ। एमएलसी बुक्कल नवाब ने हनुमान चालीसा का जाप किया। बड़े मंगल के मौके पर कल्ला कोठी शनि मंदिर चौक पर विशेष आयोजन किया गया था। इसमें कोरोना वायरस से बचाव के लिए विशेष प्रार्थना भी की गई। भाजपा के एमएलसी बुक्कल नवाब कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भी थे। वह मंच पर तिलक लगाकर बैठे हुए थे और उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

बुक्कल नवाब हनुमान जी को लेकर उस वक्त भी चर्चा में आ चुके हैं, जब उन्होंने हनुमान जी को मुसलमान बता डाला था। उन्होंने कहा था कि हनुमान का नाम मुसलमानों से मिलता है। हमारा मानना है कि कई ऐसे नबी आए हैं जिनका नाम मालूम नहीं है तो हनुमान मेरे लिए मुसलमान हैं। हालांकि बाद में उन्होंने अपने इस बयान के लिए माफी मांग ली थी।

संबंधित समाचार