अयोध्या: 13 कस्तूरबा विद्यालयों में बनेंगे कंप्यूटर लैब, प्रत्येक लैब पर खर्च होंगे 5-5 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अब कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बालिकाएं डिटिजल तकनीकी में दक्ष होंगी। शासन ने सभी विद्यालयों में कंप्यूटर लैब को स्थापित कर बालिकाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की पहल कर उन्हें किताबी ज्ञान के साथ कम्प्यूटर की तकनीकी में पारंगत बनाने का फैसला लिया है। जिले के 11 ब्लॉकों के 13 कस्तूरबा …

अयोध्या। अब कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बालिकाएं डिटिजल तकनीकी में दक्ष होंगी। शासन ने सभी विद्यालयों में कंप्यूटर लैब को स्थापित कर बालिकाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की पहल कर उन्हें किताबी ज्ञान के साथ कम्प्यूटर की तकनीकी में पारंगत बनाने का फैसला लिया है।

जिले के 11 ब्लॉकों के 13 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कंप्यूटर लैब स्थापित होगा, जिसमें कंप्यूटर लैब की स्थापना के लिए स्थल चिह्नित किया जाएगा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ाई कर रहीं बेटियां अब प्रारंभिक कक्षा से ही कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करेंगी। प्रत्येक लैब स्थापना में पांच-पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इस तरह 13 विद्यालयों में कुल 65 लाख रुपये लैब स्थापना में खर्च होगा। इसमें से 4.50 लाख रुपये सामग्री की खरीद में और 50 हजार रुपये कमरे की साज-सज्जा पर खर्च किया जाएगा। बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि कम्प्यूटर लैब के लिए उपकरणों की खरीद सीडीओ की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। जेम पोर्टल पर पंजीकृत एजेंसी से हर हाल में 31 अक्तूबर तक उपकरणों की खरीद कर ली जाएगी।

यह लगेंगे उपकरण

इन स्कूलों में छह डेस्क टॉप कम्प्यूटर, छह यूपीएस, स्पीकर, हेडफोन, एक लेजर प्रिंटर, लैब में विद्युत वायरिंग, ब्राडबैंड इंटरनेट, टेबल, कुर्सी के साथ पर्दे, रंगाई आदि आवश्यक कार्य होंगे।

इसका होगा प्रशिक्षण

केजीबीवी की बालिकाओं को कोडिंग, आर्टीफिशियल, इंटेलीजेंस और मशीन लर्र्निंग, फाइनेंशियल इंटेलीजेंस और बिजनेस कुशाग्रता पर आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-बेसिक शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान: प्रदेश के हर ब्लॉक में खोले जाएंगे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय

संबंधित समाचार