कानपुर : मंत्री सचान से जुड़े मुकदमों की सूचनाएं शासन ने तलब की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान के मामले में मुकदमा संबंधी जानकारी तलब किए जाने के शासन के फैसले के बाद भाजपा में सचान के राजनीतिक भविष्य को लेकर तरह-तरह की अटकलों का बाजार गरम है। संभावना यह भी व्यक्त की जा रही है कि हल्केफुल्के मुकदमें होंगे तो वापसी पर विचार किया जा …

अमृत विचार, कानपुर। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान के मामले में मुकदमा संबंधी जानकारी तलब किए जाने के शासन के फैसले के बाद भाजपा में सचान के राजनीतिक भविष्य को लेकर तरह-तरह की अटकलों का बाजार गरम है। संभावना यह भी व्यक्त की जा रही है कि हल्केफुल्के मुकदमें होंगे तो वापसी पर विचार किया जा सकता है।

मंत्री राकेश सचान पहले भी विवादों में रह चुके हैं। जनतादल से राजनीति शुरू करने वाले सचान पहली बार घाटमपुर (तब सुरक्षित सीट नहीं थी) से एमएलए हुए थे। बाद में वह मुलायम सिंह के साथ उनकी समाजवादी पार्टी में चले। वह फतेहपुर से सांसद भी रह चुके हैं। सपा से कांग्रेस में गए जहां वह बहुत ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए। 2022 के चुनाव के दौरान वह फिर पैतरा बदलकर भाजपा के साथ हो लिए। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र से विनोद कटियार का टिकट काटकर भाजपा ने राकेश सचान पर दांव लगाया जो कि खरा बैठा। वह जीते और मंत्री बने। पुराने विवादों की फाइल खुलने के बाद वह विवादित हुए। एक केस में तो उन्हें सजा भी सुनायी गयी। फिलहाल वह जमानत पर हैं।

खबर है कि मंत्री राकेश सचान के मुकदमों से जुड़ी समस्त सूचनाएं शासन ने तलब की हैं। अभियोजन विभाग विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है। यह भी संभव है कि मुकदमा वापसी भी हो सकती है। लोअर कोर्ट से आर्म्स एक्ट में सजा हो जाने के बाद और मंत्री द्वारा जुर्माना भी भरा गया। ताजी खबर यह है कि बकौल अभियोजन विभाग चुनकर आने वाले जनता के नुमाइंदों के मुकदमों की वापसी को लेकर जल्द ही रिपोर्ट भेजने के निर्देश मिले हैं। मुकदमों की सूची और उनकी ताजी स्थिति तैयार की जा रही है।

कानपुर में जनप्रतिनिधियों के ऐसे मामलो की सुनवायी के लिए विचाराधीन मुकदमे पहले विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) कोर्ट में सुने जा रहे थे लेकिन बाद में इन्हें दो अदालतों में बांट दिया गया। कानपुर में मंत्री राकेश सचान पर चार केस, पूर्व सांसद अशोक चंदेल पर तीन, भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा पर एक केस, पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर पर एक व पूर्व एमएलसी दिलीप यादव उर्फ कल्लू पर एक केस विचाराधीन है।

यह भी पढें:- कानपुर : एमएसएमई मंत्री राकेश सचान को मिली जमानत

संबंधित समाचार