कन्नौज: युवक की हत्या के बाद रेलवे ट्रैक के पास फेंका शव, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। जिले के गुरसहायगंज में तीन लोगों द्वारा षडयंत्र के तहत युवक को घर से बुलाकर हत्या कर शव को रेलवे ट्रेक के निकट रखकर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम बारामऊ सराय निवासी तेजराम का कहना …

कन्नौज। जिले के गुरसहायगंज में तीन लोगों द्वारा षडयंत्र के तहत युवक को घर से बुलाकर हत्या कर शव को रेलवे ट्रेक के निकट रखकर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम बारामऊ सराय निवासी तेजराम का कहना है कि गांव के विमलेश, अखिलेश व रामप्रकाश ने रंजिश को लेकर गाली गलौज की।

मना करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद उक्त लोग बीती 15 जुलाई को उसके पुत्र विकास को षड्यंत्र रचकर घर से बुला ले गए और उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद शव को रेलवे ट्रैक के समीप फेंक कर फरार हो गए। जानकारी होने पर पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर कार्यवाही की मांग की। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

गुरसहायगंज: युवक की हत्या कर पेड़ पर शव लटकाने की रिपोर्ट

गांव के लोगों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया और उसके पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। कोतवाली पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम तेराजाकेट निवासी शांति देवी का कहना है कि गांव के अमर सिंह, विमलेश सिंह, बृजेश ने उसके साथ गाली गलौज की।

मना करने पर मारपीट की और जानमाल की धमकी दी। जिसके बाद बीते 01 अक्टूबर 2021 को उसके पुत्र राजीव की पीट-पीट कर हत्या कर दी और शव को पेड़ पर लटका दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। न्याय न मिलने पर कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : अतिक्रमण फैलाने वालों पर नगर निगम सख्त, पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार