बरेली: स्मैक माफिया कल्लू डॉन की 9.19 करोड़ की संपत्ति चिन्हित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मैक माफिया कल्लू डॉन वर्षों से स्मैक की तस्करी कर रहा है। वह और उसके परिवार के कई लोगों पर एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। तस्करी के रुपयों से आरोपी ने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर ली है। पुलिस ने कुछ समय पहले उसे माफिया घोषित किया था। गैंगस्टर की कार्रवाई …

बरेली, अमृत विचार। स्मैक माफिया कल्लू डॉन वर्षों से स्मैक की तस्करी कर रहा है। वह और उसके परिवार के कई लोगों पर एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। तस्करी के रुपयों से आरोपी ने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर ली है। पुलिस ने कुछ समय पहले उसे माफिया घोषित किया था। गैंगस्टर की कार्रवाई होने के बाद पुलिस ने उसकी 9.19 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता लगाया है। संपत्ति जब्तीकरण के लिए डीएम को फाइल बनाकर भेज दी है।

फतेहगंज पश्चिमी निवासी कल्लू डान का स्मैक तस्करी का अपना एक गैंग है। उसकी पत्नी इमराना समेत कई और लोगों पर एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार कल्लू अपने ही क्षेत्र के एक दवा कारोबारी की सुपारी देकर हत्या करवा चुका है। पुलिस को उसके और उसके परिजनों के नाम से जमीन, प्लाट, मकान, वाहन समेत कुछ एकाउंट की जानकारी मिली है। एकाउंट में लाखों रुपये बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी तस्कर के पास करोड़ों की संपत्ति है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर पुलिस ने डीएम को भेज दी है। डीएम के आदेश के बाद आरोपी की संपत्ति को जब्त कर लिया जाएगा।

उस्मान और प्रधान की हुई पिट-एनडीपीएस की कार्रवाई
जिले के सबसे बड़े स्मैक तस्कर छोटे निवासी पढ़ेरा के पास से पुलिस को 20 किलो स्मैक मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसपर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। बाद में यह मामला एनसीबी लखनऊ चला गया था। एनसीबी ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। अब उसके खिलाफ पिट-एनडीपीएस की कार्रवाई की गई। फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्कर उस्मान के खिलाफ भी पिट-एनडीपीएस की कार्रवाई की गई है। अब एक साल तक दोनों की जमानत नहीं हो सकेगी।

कल्लू डॉन पर माफिया और गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। जांच में पता चला है कि आरोपी के पास 9.19 करोड़ की संपत्ति है। उसकी संपत्ति को चिन्हित कर जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई हैराजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात।

यह भी पढ़ें- बरेली: गैंगस्टर पर बड़ा एक्शन, मर्डर और डरा-धमका कर जुटाई करोड़ों की संपत्ति कुर्क

संबंधित समाचार