सलमान खान के फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल पूरे, फिर बदला अगली फिल्म का नाम, अब बनेंगे ‘किसी का भाई किसी की जान’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 34 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से अपना पहला लुक इंटरनेट पर शेयर किया है। फिल्म का नाम पहले कभी ईद कभी दीवाली था।  सलमान खान अपने लेटेस्ट वीडियो …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 34 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से अपना पहला लुक इंटरनेट पर शेयर किया है। फिल्म का नाम पहले कभी ईद कभी दीवाली था।  सलमान खान अपने लेटेस्ट वीडियो में लंबे बालों वाले लुक में दिखाई दिए हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट को शेयर करते हुए, सलमान ने लिखा, #KisiKaBhaiKisiKiJaan। अपने वीडियो मैसेज में सलमान ने लिखा, “जैसा 34 साल पहले अब था, 34 साल बाद भी अब भी है। मेरे फिल्मी लाइफ का सफर यही से शुरू हुआ। मेरे साथ रहने के लिए थैंक्स। ”

सलमान ने अपने अनोखे अंदाज में वीडियो के अंत में फिल्म के टाइटल का खुलासा करते हुए कहा है, “किसी का भाई किसी की जान”। वीडियो में सलमान खान का लुक ही जबरदस्त है। सलमान लंबे बालों के साथ नजर आ रहे हैं। वो अपने नए शोल्डर कट लंबे बालों को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। उन्होंने चश्मा लगाया है और उनका स्वैग देखने लायक है।

ये भी पढ़ें : दुनिया में सबसे संतुष्टिदायक काम है फिल्में बनाना : कंगना रनौत

संबंधित समाचार