गाजियाबाद: मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों ने लगाए योगी योगी के नारे, देंखे वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार रात गाजियाबाद स्थित राज नगर एक्सटेंशन पहुंच गए। यहां पर एक कॉलोनी में वह अपनी गाड़ी से उतरे ही थे कि वहां पहले से मौजूद बच्चों ने जमकर योगी योगी के नारे लगाए। अपने बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पाकर बच्चों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा था। …

गाजियाबाद। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार रात गाजियाबाद स्थित राज नगर एक्सटेंशन पहुंच गए। यहां पर एक कॉलोनी में वह अपनी गाड़ी से उतरे ही थे कि वहां पहले से मौजूद बच्चों ने जमकर योगी योगी के नारे लगाए। अपने बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पाकर बच्चों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा था। बच्चे योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो लेने के लिए आतुर थे। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बच्चों के बीच पहुंच कर उनके साथ फोटो खिंचवाई।

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, वह स्थलीय निरीक्षण करने तथा आम जनता का हाल जानने गाजियाबाद पहुंचे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात अचानक से जब मुख्यमंत्री रिहायशी इलाके में पहुंचते हैं, तो वहां पर मौजूद लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।

गाजियाबाद के इस रिहायशी इलाके में अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अपनी कार से उतरते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान वहां मौजूद बच्चे भी बड़े उत्साह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हैं और नारे लगाते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर का दौरा करेंगे।

यह भी पढ़ें-CM योगी आदित्यनाथ को हेट स्पीच मामले में ‘सुप्रीम’ राहत, नहीं चलेगा मुकदमा

संबंधित समाचार