फिल्म ‘No Entry’ के 17 साल पूरे होने पर लारा दत्ता हुईं भावुक, लिखा ये मैसेज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता अपनी सुपरहिट फिल्म नो एंट्री के प्रदर्शन के 17 साल पूरे होने पर भावुक हो गयी। फिल्म नो एंट्री अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी थी। फिल्म नो एंट्री में लारा दत्ता की भूमिका को खूब सराहा गया था। उन्होंने काजल के किरदार को अच्छे ढंग से निभाया था। फिल्म …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता अपनी सुपरहिट फिल्म नो एंट्री के प्रदर्शन के 17 साल पूरे होने पर भावुक हो गयी। फिल्म नो एंट्री अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी थी। फिल्म नो एंट्री में लारा दत्ता की भूमिका को खूब सराहा गया था। उन्होंने काजल के किरदार को अच्छे ढंग से निभाया था।

फिल्म के 17 साल पूरे होने के अवसर पर लारा दत्ता ने स्वदेशी सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट कू एप पर एक इमोशनल मैसेज साझा किया है। लारा दत्ता ने मैसेज साझा करते हुए कहा कि फिल्म नो एंट्री और उनका निभाया हुआ काजल का रोल उनके लिए बेहद ख़ास है। यह रोल उनके दिल के करीब भी है।
फिल्म नो एंट्री में लारा दत्ता के साथ सलमान खान, फरदीन खान, अनिल कपूर, ईशा देओल, बिपाशा बसु, बोमन ईरानी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हाल ही में सलमान खान औरअनीस बज्मी ने बताया था कि नो एंट्री का सीक्वल जल्द बनने जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग वह जल्द शुरू करने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : सलमान खान के फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल पूरे, फिर बदला अगली फिल्म का नाम, अब बनेंगे ‘किसी का भाई किसी की जान’
