बरेली: कच्ची शराब का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, दबिश से पहले ही फरार हुए आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में कच्ची शराब की खपत के लिए उन्हें पैक किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर पुलिस और आबकारी विभाग हरकत में आई। पुलिस व आबकारी टीम ने गांव में कई बार दबिश दी लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा। पुलिस की दबिश से पहले ही आरोपी फरार …

बरेली,अमृत विचार। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में कच्ची शराब की खपत के लिए उन्हें पैक किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर पुलिस और आबकारी विभाग हरकत में आई। पुलिस व आबकारी टीम ने गांव में कई बार दबिश दी लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा। पुलिस की दबिश से पहले ही आरोपी फरार हो गए। हालांकि, वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

बताते चले कि शुक्रवार को थाना सुभाषनगर के रौधी मिलक गांव का वीडियो वायरल हुआ था,जिसमें शराब माफिया कच्ची शराब को बनवाकर उसे थैली में पैक करा रहा है। इस दौरान उनमें से किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसके बाद पुलिस व आबकारी टीम ने गांव में दबिश दी लेकिन शराब माफिया इमरान और उसका साथी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।

थाना सुभाषनगर प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह का कहना है कि आबकारी विभाग ने अलग से छापामारी की थी। थाना सुभाषनगर की टीम सीओ के नेतृत्व में गांव में गई थी। फिलहाल कुछ हाथ नहीं लगा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: धड़ल्ले से चल रहा अवैध कच्ची शराब का कारोबार, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार