Apple iPhone 14 में मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी! जानिए क्या होगा इससे फायदा?
न्यूयॉर्क। एपल (Apple) का ‘फार आउट’ इवेंट 7 सितंबर को होने वाला है। इसमें आईफोन-14 सीरीज लॉन्च होंगी। इसके फीचर को लेकर कई रिपोर्ट और लीक सामने आ रही हैं। ऐसे में एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आईफोन-14 में सैटेलाइट कनेक्टविटी मिलने वाली है। इसकी मदद से यूजर्स बिना सेल्युलर …
न्यूयॉर्क। एपल (Apple) का ‘फार आउट’ इवेंट 7 सितंबर को होने वाला है। इसमें आईफोन-14 सीरीज लॉन्च होंगी। इसके फीचर को लेकर कई रिपोर्ट और लीक सामने आ रही हैं। ऐसे में एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आईफोन-14 में सैटेलाइट कनेक्टविटी मिलने वाली है।
इसकी मदद से यूजर्स बिना सेल्युलर कवरेज के भी कॉल्स और मैसेज भेज पाएंगे। खासकर इमरजेंसी के समय यह फीचर कस्टमर्स के लिए काफी मददगार होगा। इसके तहत एपल अपने डिवाइसेज में ‘इमरजेंसी मैसेज वाया कॉन्टैक्ट्स’ फीचर दे सकती है, जिसकी मदद से सेल्युलर नेटवर्क ना होने पर भी यूजर्स इमरजेंसी सर्विसेज से मदद मांग सकेंगे।
यह जानकारी अमेरिका की एक कंपनी के सैटेलाइट कम्यूनिकेशन एडवाइजर टिम फरार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। 25 अगस्त को, एलन मस्क का स्पेसएक्स और टी-मोबाइल मिलकर गांव-कस्बे में भी अच्छी कनेक्टिविटी देने के लिए सैटेलाइट के एक नेटवर्क से मोबाइल डिवाइसेस को कनेक्ट करने के प्रयास में एक साथ आए हैं।
सैटेलाइट नेटवर्क का इस्तेमाल करने के लिए पावरफुल हार्डवेयर की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही इसपर लगने वाला खर्चा भी ज्यादा होता है। हालांकि सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर की कुछ सीमाएं होंगी। जैसे इससे भेजे गए सिग्नल मिलने में एक-दो मिनट तक का वक्त लग सकता है। आपको खुले आसमान के नीचे रहना जरूरी होगा ताकी LEO सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर अच्छे से काम कर सके। इस फीचर्स के साथ आप शॉर्ट इमरजेंसी टेक्स्ट और SOS डिस्ट्रेस सिग्नल्स भेज सकेंगे।

फरार का अनुमान है कि टी-मोबाइल और स्पेसएक्स के सैटेलाइट को आईफोन 14 के सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर को देखते हुए लिया है। एपल अमेरिका की एक प्रमुख सैटेलाइट कंपनी ग्लोबस्टार के साथ पार्टनरशिप में इस फीचर को पेश कर रहा है। इस साल की शुरुआत में, ग्लोबलस्टार ने ऐलान किया था कि उसने ग्राहकों को सेटेलाइट कनेक्टविटी देने के लिए 17 सैटेलाइट को एक्वॉयर किया है।
दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब आईफोन-14 सीरीज के लिए एपल के इनोवेशन को लेकर बातचीत में सैटेलाइट कनेक्टिविटी सामने आई है। अप्रैल में भी आईफोन 14 में सैटेलाइट कनेक्टिविटी की रिपोर्ट आ चुकी है। जाने-माने टेक पत्रकार मार्क गुरमन ने कहा था कि आईफोन 14 यूजर्स दूर-दराज के इलाकों में इमरजेंसी के दौरान सैटेलाइट नेटवर्क से कनेक्ट हो सकेंगे। पहले इस फीचर को आईफोन-14 पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
कई रिपोर्टों से सामने आया है कि आईफोन-14 इमरजेंसी ऑप्शन देगा जो यूजर्स को एक छोटा मैसेज शेयर करने की परमिशन देगा जब कोई सेलुलर सर्विस न हो।
ये भी पढ़ें : Google का बड़ा एक्शन! Play Store से रिमूव किए करीब 2000 लोन Apps, जानिए वजह
