कन्नौज: सवारियों के लिए बस ड्राइवर और साथियों ने ऑटो चालक को पीटा, राहगीरों में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। सवारियों को बैठाने को लेकर बस चालक की ऑटो चालक से कहासुनी हो गई। इसके बाद चालक ने अपने साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर बेल्टों से ऑटो चालक की पिटाई कर दी। इससे बस स्टैंड अफरातफरी मच गई। शनिवार सरायमीरा स्थित रोडवेज बस स्टैंड के बाहर सवारियों को बैठाने के लिए डग्गामार …

कन्नौज। सवारियों को बैठाने को लेकर बस चालक की ऑटो चालक से कहासुनी हो गई। इसके बाद चालक ने अपने साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर बेल्टों से ऑटो चालक की पिटाई कर दी। इससे बस स्टैंड अफरातफरी मच गई।

शनिवार सरायमीरा स्थित रोडवेज बस स्टैंड के बाहर सवारियों को बैठाने के लिए डग्गामार वाहनों और ऑटो चालकों की होड़ रहती है। डग्गामार वाहन चालक रोडवेज के ड्राइवरों और कंडक्टरों से गालीगलौज भी करते हैं।

शनिवार सुबह भी सरायमीरा बस स्टैंड के बाहर सवारियों को बैठाने के प्रयास में ऑटो चालक ने बस के आगे ऑटो खड़ा कर दिया। रोडवेज बस ड्राइवर ने ऑटो चालक से ऑटो हटाने के लिए बोला तो वह गाली देने लगा।

बस चालक ने बस स्टैंड से साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर ऑटो चालक की पिटाई कर दी। देखते ही देखते बस चालको ने बेल्टें निकाल लीं। बेल्टों से मारपीट होती देख सवारियों और राहगीरों में हड़कम्प मच गया। किसी राहगीर ने अपने मोबाइल से वीडीओ बना लिया, जोकि वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें-बहराइच: सवारियों को ले जा रही डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

संबंधित समाचार