Janhvi Kapoor Photos : व्हाइट साड़ी पहन जाह्नवी कपूर ने दिए सिजलिंग पोज, बैकलेस ब्लाउज पर टिकी सबकी निगाहें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी कमायत से हर किसी को घायल कर देती हैं। एक बार फिर से जाह्नवी कपूर ने अपने हुस्न के अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया। हाल ही में जाह्नवी कपूर …

मुंबई। बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी कमायत से हर किसी को घायल कर देती हैं। एक बार फिर से जाह्नवी कपूर ने अपने हुस्न के अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जो इंटरनेट वर्ल्ड में छाई हुईं हैं।

लेटेस्ट फोटोशूट में जाह्नवी कपूर ने व्हाइट रंग की शिमर साड़ी पहनी है। इस साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जाह्नवी ने इस व्हाइट ऑउटफिट में एक से बढ़कर एक सिजलिंग पोज दिए हैं।

जाह्नवी कपूर ने इस साड़ी के साथ डीप नेक बैकलेस ब्लाउज पहना है जो उनके में चार चांद लगा रहा है। साड़ी पहन जाह्नवी कहीं अपना फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं तो कहीं अपनी बैक। फैंस को उनकी ये फोटोज काफी पसंद आ रही हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स उनकी इस तस्वीर पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

जाह्नवी ने ग्लोइंग मेकअप, स्मोकी आइज, लॉन्ग मल्टीकलर इयररिंग और न्यूड लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है। जाह्नवी के खुले वेवी बाल हवा में लहराते नजर आ रहे हैं। जाह्नवी कपूर के इस लुक को देखने के बाद फैंस की निगाहें उन पर से नहीं हट रही हैं।

जाह्नवी कपूर की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘तीखी मिर्ची’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यहां तो बर्फ में आग लग गई है, टेम्प्रेचर बढ़ा दिया है आपने’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत ही हॉट लग रही हो’।

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, हेयरस्टाइलिस्ट अमित ठाकुर और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन ने जाह्नवी को खूबसूरत बताया है। जाह्नवी की बहन खुशी कपूर ने कमेंट किया- वाओ व्हाट!

डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता के प्री-वेडिंग सेलिब्रशन में जाह्नवी कपूर बेहद खूबसूरत व्हाइट साड़ी पहने पहुंची थीं। इस व्हाइट साड़ी पर मल्टी कलर सेक्विन लगे थे। साड़ी के साथ जाह्नवी ने मैचिंग बैकलेस ब्लाउज पहना था।

ये भी पढ़ें : Kriti Sanon Photos : ब्लू ड्रेस में कयामत ढा रही हैं कृति सेनन, अदाएं देख हो जाएंगे दीवाने

संबंधित समाचार