राजस्थान की टेक्सटाइल कंपनी ने लिखा- बताते हुए ‘खुशी हो रही हमारी प्रमोटर की मौत’ हो गई
जयपुर। राजस्थान की एक टेक्सटाइल कंपनी ने हाल ही में कॉर्पोरेट फाइलिंग में अपनी महिला प्रमोटर की मौत की जानकारी देते हुए लिखा, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी कंपनी की प्रमोटर…अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 25 अगस्त को बीएसई पर फाइल की गई इस फाइलिंग की तस्वीर सोशल मीडिया …
जयपुर। राजस्थान की एक टेक्सटाइल कंपनी ने हाल ही में कॉर्पोरेट फाइलिंग में अपनी महिला प्रमोटर की मौत की जानकारी देते हुए लिखा, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी कंपनी की प्रमोटर…अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 25 अगस्त को बीएसई पर फाइल की गई इस फाइलिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
बता दें कि राजस्थान की एक कंपनी ने हाल ही में एक कॉर्पोरेट फाइलिंग में अपने प्रमोटर की मृत्यु की घोषणा करते हुए लिखा, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी कंपनी की प्रमोटर श्रीमती सरोज देवी छाबड़ा 4,41,000 शेयर (8.76%) इस दुनिया में नहीं हैं।
Dear investors, the world in a cruel place once you are gone.look at AK Spintex folks ?
Vakil Saheb @RURALINDIA , see how company secretaries using old template/wrong template changes the meaning.
Can something be done to correct the issue. #stockmarketnews pic.twitter.com/2QPWkmdmKe
— D – Dukhi Aatma ? (@_setoodeh) August 26, 2022
आपसे अनुरोध है कि कृपया अपने संदर्भ और आगे की आवश्यकता के लिए कंपनी की उपरोक्त जानकारी को रिकॉर्ड में लें। नोटिस पर एके स्पिनटेक्स के कंपनी सचिव और अनुपालन अधिकारी आशीष बागरेचा ने हस्ताक्षर किए।
जल्द ही, लोगों ने ये त्रुटि पकड़ ली और कंपनी को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि एके स्पिनटेक्स की स्थापना 1994 में हुई थी और अगले साल यह एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी बन गई। यह फैब्रिक प्रोसेसिंग पर केंद्रित है।
ये भी पढ़ें : चीन की सीमा से लगा भारत का पहला गांव काहो, लोग बोले- सरकार मोबाइल नेटवर्क के बारे में थोड़ा सोचे
