रायबरेली: देश में बना सुरक्षा का माहौल, विकास की तेजी से बह रही धारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। देश और प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बना है, जिससे विकास की धारा तेजी के साथ बह रही है। इसमें सभी की भागीदारी हो, और एक स्वच्छ स्पर्धा के साथ सभी जनप्रतिनिधि विकास कार्यों में लगे तो और बेहतर विकास हो सकता है। यह विचार प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह …

रायबरेली। देश और प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बना है, जिससे विकास की धारा तेजी के साथ बह रही है। इसमें सभी की भागीदारी हो, और एक स्वच्छ स्पर्धा के साथ सभी जनप्रतिनिधि विकास कार्यों में लगे तो और बेहतर विकास हो सकता है। यह विचार प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने ऊंचाहार विकास खंड परिसर में विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में व्यक्त किए।

दो करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद मंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश और देश ने कानून व्यवस्था में बहुत सुधार हुआ है। जिससे सुरक्षा का माहौल बना है, जहां सुरक्षा का माहौल होता है वहीं विकास की धारा तेजी से बहती है। उन्होंने मौजूद प्रधानों से कहा कि जनप्रतिनिधियों में विकास को लेकर स्पर्धा हो। इससे आम जनमानस का भला होगा।

मंत्री ने कहा कि यदि कोई विकास के लिए एक रूपया लगाएगा तो मैं डेढ़ रूपया लगाने को तैयार हूं। विकास का मसौदा आप लोग तैयार करें, मैं उसमे सहयोग करने के लिए तत्पर हूं। इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाक प्रमुख सत्यभामा मौर्या, बीएन मौर्य, कनक बिहारी सिंह, धनराज यादव, जितेंद्र सिंह सेमरा, रमेश मौर्य दादा, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।

इन गांवों में विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास

शनिवार को मंत्री ने ऊंचाहार क्षेत्र की 21 ग्राम पंचायतों में इंटर लाकिंग मार्ग का शिलान्यास किया है। साथ ही सवैया धनी, अरखा ग्राम पंचायत में साढ़े पैतीस लाख की लागत से बनने वाले अमृत सरोवर के निर्माण का शिलान्यास किया है। चार गांवो में नाला खुदाई के कार्य का भी शिलान्यास किया गया है।

ऊंचाहार देहात, सवैया हसन, भागीपुर, खलिकपुर कला, बहेरवा, कोटिया चित्रा, दौलतपुर, गंगश्री समेत 21 गांवों में इंटर लाकिंग के कार्य का शिलान्यास हुआ है। खकीकपुर कला में बाबूगंज पक्की सड़क से श्रीराम के घर तक, कोटिया चित्रा गांव ने शीतला माता मंदिर से सालिक चौरसिया के घर तक, ऊंचाहार देहात के राजापुर में दिलशाद के घर से स्कूल तक इंटर लाकिंग मार्ग का निर्माण हेतु शिलान्यास हुआ है।

यह भी पढ़ें-सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर मेरठ में कूड़ा मुक्त अभियान का किया शुभारंभ

संबंधित समाचार