अयोध्या: अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पांच बाइक, 15 ग्राम स्मैक व 10 हजार रुपए नकद बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। स्मैक की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की पांच मोटरसाइकिल, 15 ग्राम स्मैक व 10 हजार रुपए नकद बरामद किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस …

अयोध्या। स्मैक की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की पांच मोटरसाइकिल, 15 ग्राम स्मैक व 10 हजार रुपए नकद बरामद किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 20 हजार रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस लाइन सभागार में उक्त मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह ने बताया कि अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के यह सदस्य विभिन्न जनपदों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और फिर नंबर बदलकर वाहन का इस्तेमाल करते थे।

जनपद में इन चोरों की सक्रियता की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेलवे गोदाम के निकट पोस्टमार्टम हाउस के पास से चारों अभियुक्तों राजू यादव निवासी नया टोला जुराबगंज थाना कोढ़ा जनपद कटिहार बिहार, अंकित गौतम निवासी छोटी जुगौली थाना गोमतीनगर, जनपद लखनऊ, उत्तम कश्यप व सुनील कश्यप निवासी ग्राम थर मजरा पतशा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बिहार, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती व जनपद बाराबंकी में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि चारों अभियुक्तों का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: प्रेमिका से बात करने को मना करने पर हुई थी झम्मन लाल की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार