हरदोई: 40 किसानों से भरी ट्राली गर्रा नदी में गिरी, मचा कोहराम
हरदोई। लगभग 40 किसानों को ले कर वापस लौट रहा ट्रैक्टर ट्राली अचानक पहिया निकलने से गर्रा नदी में जा गिरा। हादसा होते हुए देखने वालों का कलेजा मुंह को आ गया। 7 किसान तो किसी तरह तैर कर नदी से बाहर निकल आए। जबकि बाकी सभी अभी भी लापता हैं। उन्हें बचाने के लिए …
हरदोई। लगभग 40 किसानों को ले कर वापस लौट रहा ट्रैक्टर ट्राली अचानक पहिया निकलने से गर्रा नदी में जा गिरा। हादसा होते हुए देखने वालों का कलेजा मुंह को आ गया। 7 किसान तो किसी तरह तैर कर नदी से बाहर निकल आए। जबकि बाकी सभी अभी भी लापता हैं। उन्हें बचाने के लिए आपरेशन रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक वहां कोहराम मचा हुआ था।
बताते हैं कि पाली थाने के बेगराजपुर के किसान खीरे की पैदावार करते हैं। शनिवार को लगभग 40 किसान ट्रैक्टर ट्राली पर अपना-अपना खीरा लाद कर उसे निज़ामपुर बेचने ले गए थे। वहीं से वापस लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में गर्रा नदी के पाली पुल पर अचानक ट्रैक्टर का पहिया निकल गया।
जिससे कि बेकाबू हुई ट्रैक्टर ट्राली पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में जा गिरी। इस हादसे को होता देख उधर से निकल रहे राहगीरों की सांसें थम गई। आनन-फानन में सीओ हेमंत उपाध्याय व पाली एसएचओ सुनील दत्त कौल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
7 किसान किसी तरह तैर कर नदी से बाहर निकल आए। बाकी किसानों को बचाने के लिए आपरेशन रेस्क्यू शुरू कर दिया गया।खबर लिखे जाने तक आपरेशन रेस्क्यू जारी था। उधर बेगराजपुर गांव में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें-बाराबंकी: क्रय केंद्र पर नहीं हो पा रही है धान की तौल, परेशान हैं किसान
