दिल्ली में उपराज्यपाल कार्यालय के 13 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली। दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में मंगलवार को 13 कर्मचारियों को कोरोनो वायरस पॉजिटिव पाया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। एक अधिकारी ने बताया, “कार्यालय में कुल 13 लोगों को पॉजिटिव पाया गया, हम सभी के करीबी संपर्को का पता लगा रहे हैं। अन्य सहयोगियों की स्क्रीनिंग …
नई दिल्ली। दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में मंगलवार को 13 कर्मचारियों को कोरोनो वायरस पॉजिटिव पाया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।
एक अधिकारी ने बताया, “कार्यालय में कुल 13 लोगों को पॉजिटिव पाया गया, हम सभी के करीबी संपर्को का पता लगा रहे हैं। अन्य सहयोगियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। हम सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार पूरे कार्यालय को सैनिटाइज कर रहे हैं।”
इससे पहेल 29 मई तक राज निवास में चार पॉजिटिव मामले सामने आए थे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली सचिवालय, और जिलाधिकारियों के कार्यालय से भी पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
