लखनऊ के विकास को मिली रफ्तार, राजनाथ सिंह ने 158 परियोजनाओं का किया लोकार्पण
लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को 185 करोड़ रुपये की लागत से बनी 158 परियोजनाओं की सौगात दी।इन परियोजनाओं का लोकापर्ण एवं उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ में छह ओवर ब्रिज का निर्माण हो चुका है जबकि छह अन्य का …
लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को 185 करोड़ रुपये की लागत से बनी 158 परियोजनाओं की सौगात दी।इन परियोजनाओं का लोकापर्ण एवं उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ में छह ओवर ब्रिज का निर्माण हो चुका है जबकि छह अन्य का निमार्ण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि 104 किलोमीटर लंबी आऊटर रिंग रोड का निर्माण भी अंतिम चरण में हैं।
शीघ्र ही उसका लोकार्पण का कार्य संपन्न होगा। इसके बाद से शहर में लगने वाले जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी। हालांकि इस कार्य में विलंब के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता करने की बात कही है। मंच पर मौजूद लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से भी उन्होंने इस प्रोजेक्ट को समय से पूरा करने के लिए कहा। केजीएमयू स्थित अटल बिहार वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में लखनऊ के लिए 158 परियोजनाओं के लोकापर्ण एवं उद्घाटन के अवसर पर आयोजित समारोह को रक्षा मंत्री ने शनिवार को संबोधित किया। इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी ख्वाहिश है कि लखनऊ एयरपोर्ट से लंदन और लॉस एंजिल्स के लिए सीधी फ्लाइट चले।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लखनऊ में 5G सेवाएं जल्द शुरु हो, इसके भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, विधायक आशुतोष टंडन गोपाल, डॉ. नीरज बोरा, जय देवी, डॉ राजेश्वर सिंह, योगेश शुक्ला, अमरेश कुमार, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेन्द्र सिंह, मोहसिन रजा, मुकेश शर्मा, बुक्कल नवाब, रामचन्द्र प्रधान, अवनीश कुमार सिंह के अलावा जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार, सीडीओ रिया केजरीवाल, एडीएम बिपिन मिश्रा समेत तमाम भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के उपरांत राजनाथ सिंह चौक कोतवालेश्वर मंदिर और कोनेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। वहीं, मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वरमंदिर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की । मंदिर परिसर में स्थापित भगवान परशुराम प्रतिमा का पूजा- अर्चना भी की। वहीं, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उनको ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में संजय गुप्ता, हरजिंदर सिंह, अशोक भाटिया, संजय त्रिवेदी, राजीव शुक्ला, आशीष गुप्ता, राजन मिश्रा, अमित अग्रवाल, मोहित कपूर, संजीव जैन, गिरीश भार्गव आदि मौजूद रहे। इसके अलावा ईपीएस- 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर उनसे न्यूनतम पेंशन बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री तथा श्रम मंत्री से वार्ता करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में राजशेखर नागर, राजीव भटनागर, उमाकांत सिंह आदि शामिल रहे।
किसान पथ बनेगा लखनऊ की जीवन रेखा
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि रक्षामंत्री ने जाम से निपटने के लिए लखनऊ को आधा दर्जन से अधिक फ्लाईओवर दिए हैं। शहीद पथ भी उन्हीं की देन है। निर्माणाधीन किसान पथ लखनऊ की जीवन रेखा होगी। उन्होंने कहा कि रक्षामंत्री ने लखनऊ को जाम और प्रदूषणमुक्त बनाने का बीड़ा उठाया है। अब लखनऊ मुस्कराने की जगह खिलखिलाने की स्थिति में आ गया है।
सर्राफा एसोसिएशन ने किया राजनाथ सिंह को सम्मानित
उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन एवं लखनऊ सराफा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में निराला नगर स्थित होटल रेग्नेंट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सम्मानित किया गया। लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवीन्द्र रस्तोगी, राजन रस्तोगी, प्रदीप अग्रवाल एवं भाजपा नेता अंशु खरे ने रक्षा मंत्री का बड़ी माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। राजनाथ सिंह का ये सम्मान हॉलमार्क प्रकिया के सरलीकरण कार्य में सरकार से छोटे व्यापारियों को मिली राहत के चलते किया गया। समारोह में जेम्स एंड ज्वैलरी काउंसिल मुंबई के अध्यक्ष आशीष पेठे एवं बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन दिल्ली के योगेश सिंघल, उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री महेश चंद जैन विशेष तौर पर उपस्थित रहे । कार्यक्रम में वरिष्ठ सरार्फा कारोबारी रविंद्र नाथ रस्तोगी, कमल किशोर रस्तोगी और कैलाश चंद जैन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ में राजनाथ सिंह से मिलकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, रखी ये मांगें
