संभल :  केंटर लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/ चन्दौसी,अमृत विचार। पुलिस ने 15 अगस्त को आलू से भरी केंटर लूट के चार आरोपियों को पकड़ा है, जबकि तीन आरोपी भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट में प्रयुक्त बोलेरो, केंटर तथा दो तमंचे व कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया। शनिवार की सुबह थानाध्यक्ष बनियाठेर …

संभल/ चन्दौसी,अमृत विचार। पुलिस ने 15 अगस्त को आलू से भरी केंटर लूट के चार आरोपियों को पकड़ा है, जबकि तीन आरोपी भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट में प्रयुक्त बोलेरो, केंटर तथा दो तमंचे व कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया।

शनिवार की सुबह थानाध्यक्ष बनियाठेर कर्मपाल सिंह टीम के साथ क्षेत्र में घूम रहे थे। इसी दौरान उन्हें गांव औरंगपुर सिलेटा तिराहे पर बदमाशों के होने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर बदमाशों ने बोलेरो में सवार होकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को धर दबोचा, जबकि उनके तीन साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस चारों को पकड़कर थाने ले आई, जहां पूछताछ के दौरान 15 अगस्त को सराय सिकंदर के पास से आलू से भरे केंटर लूटने की घटना स्वीकार की।

लूट की घटना की रिपोर्ट मुरादाबाद के हरथला निवासी अजयपाल पुत्र सूरज थाना बनियाठेर में दर्ज करा चुका था। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा की मौजूदगी में वारदात का खुलासा किया गया। बदमाशों ने बताया कि लूट की घटना में सात लोग शामिल थे, जिसमें इस्तेखार, इकराम व गालिब केंटर से मंडी में आलू ढोने का काम करता है।

इकराम व गालिब के पास खुद की गाड़ी भी है, 15 अगस्त को आलू से भरी केंटर के आगे संभल-चन्दौसी रोड पर इंडियन आयल पेट्रोल पंप सराय सिकंदर के पास बन रही पुलिया पर बोलेरो गाड़ी लगा दी। इसके बाद केंटर को लूट ले गए। बताया कि वह सभी अपने-अपने हिस्से के पैसे लेने जा रहे थे, जबकि इनके तीन साथी इस्तेखार, इकराम व अजीत भागने में कामयाब रहे। यह तीनों बदमाश ही इन चारों को लूट के पैसे देने आये थे।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम छत्रपाल पुत्र नन्हू निवासी ग्राम सतैड़ा थाना हसनपुर जनपद अमरोहा, गालिब पुत्र जाकिर निवासी कोट गर्बी थाना कोतवाली संभल, अजय पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव सिरसा गूजर थाना हसनपुर अमरोहा, संदीप पुत्र रतनपाल निवासी गांव ओमपुरा थाना आदमपुर जनपद अमरोहा बताया। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर केंटर को भी बरामद कर लिया। इसके अलावा दो तमंचे, चार कारतूस तथा दो चाकू बरामद किये हैं।

यह भी पढ़ें:-संभल : मायके से पैसे लाने से पत्नी ने किया इनकार ताे फांसी के फंदे पर झूल गया पति, समरसेबल के लिए मांगा था पैसा

 

संबंधित समाचार