अमरोहा : ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर, पिता- बेटी घायल
अमरोहा,अमृत विचार। गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। घायल पिता और बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों …
अमरोहा,अमृत विचार। गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। घायल पिता और बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को थाना में खड़ा करा दिया।
यह हादसा शुक्रवार की देर रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र के अमरोहा जोय रोड पर हुआ। गांव जोई निवासी असलम 12 साल की बेटी अंशु के साथ कार से जोया जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार अमरोहा-जोया मार्ग पर जिला अस्पताल से आग पहुंची तभी सामने से गलत दिशा में आए गेहूं के बोरे से लदे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
साथ ही कार में पिता पुत्री घायल हो गए। हादसा के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को सड़क पर ही छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। डिडौली कोतवाल पीके चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में पिता बेटी घायल हुए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर थाने लाया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:-अमरोहा : शार्ट सर्किट घर में लगी भीषण आग, लपटें देख लोगों में मचा हड़कंप
