अमरोहा : गैंगस्टर की चार लाख से अधिक की अवैध संपत्ति कुर्क, माफिया शराब का करता था अवैध धंधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/गजरौला। पुलिस प्रशासन ने शराब माफिया पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए उसकी अवैध धंधे से अर्जित की गई साढ़े चार लाख रुपये की संपित्त कुर्क कर दी गई । शनिवार को एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में सीओ धनौरा, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गजरौला पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने …

अमरोहा/गजरौला। पुलिस प्रशासन ने शराब माफिया पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए उसकी अवैध धंधे से अर्जित की गई साढ़े चार लाख रुपये की संपित्त कुर्क कर दी गई ।

शनिवार को एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में सीओ धनौरा, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गजरौला पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने थाना गजरौला क्षेत्र के शराब माफिया व गैंगस्टर अपराधी नानक पुत्र चेतराम निवासी ग्राम टीका वाली थाना गजरौला के खिलाफ गैगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए लगभग 4.50 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की गई है।

सीओ धनौरा अरूण कुमार ने बताया कि आरोपी नानक द्वारा अवैध शराब से अवैध रूप से धन अर्जित कर ग्राम टिकोवाली में मकान अर्जित किया गया था जिसको कुर्क किया गया है।

ये भी पढ़ें:-अमरोहा : ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर, पिता- बेटी घायल

संबंधित समाचार