लखनऊ: उप मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, तीन दिन में एक्सरे मशीन ठीक कराने का दिया निर्देष
अमृत विचार संवाददाता/ लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बलरामपुर अस्पताल में दोनो डिजिटल एक्सरे मशीन के खराब होने के मामले का संज्ञान ले लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए और मरीजों की समस्या को समझते हुए अस्पताल के सीएमएस को मशीन जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही तीन …
अमृत विचार संवाददाता/ लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बलरामपुर अस्पताल में दोनो डिजिटल एक्सरे मशीन के खराब होने के मामले का संज्ञान ले लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए और मरीजों की समस्या को समझते हुए अस्पताल के सीएमएस को मशीन जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही तीन दिन के अंदर रिपोर्ट आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
बलरामपुर अस्पताल की दो डिजिटल एक्स-रे मशीनों पर मरीज एक्स-रे कराते हैं। ऐसे में मशीनों के अचानक खराब हो जाने से मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दोनों मशीनों का सॉफ्टवेयर खराब हो गया है। इससे ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच में अड़चन आ रही है। मरीज इमरजेंसी में जांच कराने को मजबूर हैं।
वहीं इसके साथ ही कुछ मरीज निजी लैब पर जांच कराने को मजबूर हैं। शनिवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मशीनों के खराब होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल के सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता को जल्द से जल्द मशीनें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। मशीन दुरुस्त कराकर तीन दिन में आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र सरकार साइबर खुफिया इकाई का गठन करेगी- उप मुख्यमंत्री फडणवीस
