उप्र: लल्लू को जेल भेजने से खफा कांग्रेस चलायेगी महाअभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गैर कानूनी तरीके से जेल भेजने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस ने ऐलान किया है कि पार्टी योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का खुलासा गांव गांव जाकर करेगी। पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गैर कानूनी तरीके से जेल भेजने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस ने ऐलान किया है कि पार्टी योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का खुलासा गांव गांव जाकर करेगी।

पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस अजय कुमार लल्लू को गैरकानूनी ढंग से जेल भेजने के खिलाफ महाअभियान चलाएगी। उनकी जमानत याचिका सेशन कोर्ट से खारिज कर दी गयी है लेकिन पार्टी को न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और प्रदेश अध्यक्ष को इंसाफ मिलेगा।

कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि लाखों जरूरतमंदों तक भोजन और राशन पहुंचाने वाले, हजारों मजदूरों को उनके घरों तक लाने वाले, गरीबों-मजदूरों के मददगार अजय कुमार लल्लू का आखिर अपराध क्या है। यही कि उन्होंने जरूरतमंदों की मदद की। मजदूरों को राहत मिले इसलिए बसों का बंदोबस्त किया। सेवा कार्य से बौखलाई योगी सरकार ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह और कांग्रेस के 90 से अधिक नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए हैं। फर्जी मुकदमे और जेल की सलाखें सेवाकार्य को रोक नहीं पाएगीं।

उन्होंने कहा “ हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन योगी सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है। श्री लल्लू को गैरकानूनी ढंग से जेल भेजने के खिलाफ महाअभियान चलाएगी। हम गांव-गांव, हर गरीब की झोपड़ी तक अपनी बात ले जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे।”

संबंधित समाचार