10 साल बाद बन रहा गणेश चतुर्थी पर ये शुभ योग, इस मुहूर्त में करें पूजा
Ganesh Chaturthi Shubh Muhurt 2022: गणेश चतुर्थी हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस साल भगवान गणेश का महापर्व बहुत खास रहने वाला है। इस बार इसको लेकर बड़ी धूम है। गणपति का त्योहार भगवान गणेश के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह महापर्व …
Ganesh Chaturthi Shubh Muhurt 2022: गणेश चतुर्थी हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस साल भगवान गणेश का महापर्व बहुत खास रहने वाला है। इस बार इसको लेकर बड़ी धूम है। गणपति का त्योहार भगवान गणेश के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह महापर्व 31 अगस्त को मनाया जाएगा। 10 दिन का ये उत्सव 9 सितंबर यानी की अनंत चतुर्दशी के दिन खत्म होगा।
गणेश चतुर्थी पर करीब 10 साल बाद एक विशेष संयोग बनने जा रहा है। इस संयोग में जो लोग भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे, उनकी सभी मनोकामानाएं जल्द पूरी होंगी। इस दिन भगवान गणेश के भक्त उनकी प्रतिमा घर लाकर उसकी स्थापना करते हैं। ज्योतिषों का कहना है कि इस साल गणेश चतुर्थी पर एक ऐसा दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, जैसा भगवान गणेश के जन्म के समय बना था।
उनके बताया कि ग्रहों का ऐसा अद्भुत संयोग आज से करीब 10 साल पहले 2012 में बना था। गणेश पुराण में बताया गया है कि गणेश का जन्म भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को दिन के समय हुआ था। उस दिन शुभ दिवस बुधवार था। इस साल भी कुछ ऐसा ही संयोग बन रहा है। इस साल भी भाद्र शुक्ल चतुर्थी तिथि बुधवार को दिन के समय रहेगी।
गणेश पूजा शुभ मुहूर्त- Ganesh Chaturthi Shubh Muhurt 2022
- अमृत योग: सुबह 07 बजकर 05 मिनट से लेकर 08 बजकर 40 मिनट तक
- शुभ योग: सुबह 10 बजकर 15 से लेकर 11 बजकर 50 मिनट तक
पूजा में इन चीजों को करें शामिल
गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को कुछ खास चीजें अर्पित करने से विशेष लाभ मिलता है। ऐसा कहते हैं कि इस दिन हल्दी, नारियल, मोदक, सुपारी, गेंदे का फूल, केला आदि चढ़ाने से गणपति प्रसन्न होते हैं। घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और जीवन में चल रही मुश्किलें खत्म होती हैं।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2022: इस बार गणेश चतुर्थी पर बन रहा ये शुभ योग, गणपति को जरूर अर्पित करें ये चीजें
