कानपुर में बढ़ रही है पेट व गुर्दा रोगियों की संख्या, एक दिन में अस्पताल पहुंच रहें 300 मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर समेत आसपास के जिलों में पेट के रोगी बढ़ते जा रहे हैं। हैलट अस्पताल की रोजाना की ओपीडी में 300 लोग पेट और लिवर की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं, जबकि 200 के करीब गुर्दा रोगी आ रहे हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य प्रो. रिचा गिरी ने बताया कि मेडिसिन वार्ड …

कानपुर। कानपुर समेत आसपास के जिलों में पेट के रोगी बढ़ते जा रहे हैं। हैलट अस्पताल की रोजाना की ओपीडी में 300 लोग पेट और लिवर की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं, जबकि 200 के करीब गुर्दा रोगी आ रहे हैं।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य प्रो. रिचा गिरी ने बताया कि मेडिसिन वार्ड में 20 फीसदी मरीज लिवर और गुर्दा रोग की समस्या पर भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है।

मेडिसिन विभाग के प्रो. एसके गौतम ने बताया कि हैलट अस्पताल में करीब एक हजार की ओपीडी लगती है, जहां ज्यादातर मरीज पेट और गुर्दा रोग की समस्या लेकर आ रहे हैं। यह समस्या पिछले कुछ वर्षों से बढ़ी है। इसके पीछे अनियमित दिनचर्या, खराब खाना, दूषित जल वजह है।

यह भी पढ़ें-कानपुर : हैलट अस्पताल की फीवर ओपीडी में पहुंचे 300 से अधिक मरीज, जेआर की संख्या बढ़ाई

संबंधित समाचार