दिल्ली में बीएसएफ के उप-निरीक्षक को उसके दोस्त ने मारी गोली, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक उप-निरीक्षक को उसके दोस्त ने कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उप-निरीक्षक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो नशे की हालत में था। उन्होंने बताया कि नजफगढ़ के …
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक उप-निरीक्षक को उसके दोस्त ने कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उप-निरीक्षक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो नशे की हालत में था।
उन्होंने बताया कि नजफगढ़ के गोपाल नगर के निवासी पीड़ित संदीप कुमार का इलाज चल रहा है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने कहा कि उप-निरीक्षक झारखंड में तैनात था। पुलिस ने बताया कि मामला शनिवार को तब सामने आया, जब वेंकटेश्वर अस्पताल की तरफ से नजफगढ़ थाने को इसकी सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि पीड़ित अपने बहनोई अंकुश, भतीजे रवि और संदीप सहवाग नाम के एक अन्य व्यक्ति के साथ द्वारका में एक कार में घूम रहा था।
उन्होंने बताया कि सहवाग के पास एक पिस्तौल थी और वह नशे की हालत में था और उसने गोली चलाई जो कुमार को लग गई। डीसीपी ने कहा कि चालक के तौर पर काम करने वाले सहवाग (29) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें- Noida में 300 फीट से अधिक ऊंचाई वाले Twin Towers क्यों ढहाए जा रहे, खरीदारों का क्या होगा? यहां जानिए सबकुछ
