अयोध्या: छुट्टा पशुओं को पकड़ने हाइवे पर उतरे अफसर, छुट्टा पशु पकड़कर गोआश्रय केंद्र भेजा गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या – लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वालों के लिए काल बने छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इसका आगाज मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य अफसरों ने किया। हालांकि पहले दिन स्थानीय तहसील प्रशासन और पुलिस का असहयोग सामने आया। बता दें कि छुट्टा पशुओं के कारण हाइवे पर …

अयोध्या। अयोध्या – लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वालों के लिए काल बने छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इसका आगाज मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य अफसरों ने किया। हालांकि पहले दिन स्थानीय तहसील प्रशासन और पुलिस का असहयोग सामने आया। बता दें कि छुट्टा पशुओं के कारण हाइवे पर आए-दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। अभियान के पहले दिन 100 छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गौ-आश्रय केन्द्र भेजा गया है।

बीते दिनों यहां गन्ना एवं सिचाई मंत्री से बैदरापुर गांव के लोगों ने हाइवे पर छुट्टा पशुओं को लेकर शिकायत की थी, जिसके कारण तहसील और पुलिस प्रशासन तो नहीं जागा, लेकिन मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने इसकी मुहिम शुरू करा दी है। रविवार को वह खुद वहां पहुंची और अपने सामने अभियान चलवाया। उन्होंने एडीओ पंचायत राजीव कुमार और ब्लाक कर्मियो व पशु चिकित्सकों के साथ नेशनल हाईवे के किनारे घूम रहे छुट्टा पशुओं की धरपकड़ शुरू कराई।

सीडीओ और पशु चिकित्सक मनोज कुमार वर्मा ने कर्मचारियों के साथ सुबह ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणो के सहयोग से लगभग एक सौ से अधिक पशुओं को पकड़कर वाहनों में लादकर सुरक्षित पशुआश्रय केंद्र भेजने की कवायद की।

एडीओ पंचायत राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस एवं तहसील विभाग से कोई सहयोग मिला होता तो इससे अधिक छुट्टा पशु पकड़े जा सकते थे। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद इसके रविवार दोपहर तक बरईकला क्षेत्र से 30, गोडवा के आसपास से 20 और मुबारकगंज क्षेत्र से लगभग 50 से अधिक छुट्टा पशुओं को पकड़ा गया है।

फसलों का बचाव होगा, दुर्घटनाएं भी कम होंगी

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती यादव ने बताया स्थानीय किसानों की फसल बर्बाद एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे घूमने के कारण अधिकतर वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे थे, जिसको देखते हुए अयोध्या से लेकर मवई तक सभी क्षेत्र मे घुमंतू पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानो पर भेजने की मुहिम शुरू की गयी है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रीय किसानों की बर्बाद हो रही फसल का बचाव होगा और राजमार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आयेगी।

यह भी पढ़ें-छुट्टा पशुओं की समस्या से निपटने के लिये सरकार का बड़ा फैसला, 30 जिलों में चलाई जाएगी यह नई योजना

संबंधित समाचार