अयोध्या: घर-घर मनाया जा रहा सखी चालिहा महोत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अखंड धूनी के पाठ साहिब पर चादर चढ़ाकर, फूल बरसाकर और संत आसूदाराम साहिब की आरती कर सखी चालिहा महोत्सव देर रात तक घर-घर मनाया जा रहा है। इस मौके पर अरदास व पल्लव (झोली फैलाकर) सुख शांति व अमन चैन की कामना की जा रही है। महोत्सव के 30वें दिन सत्संग, …

अयोध्या, अमृत विचार। अखंड धूनी के पाठ साहिब पर चादर चढ़ाकर, फूल बरसाकर और संत आसूदाराम साहिब की आरती कर सखी चालिहा महोत्सव देर रात तक घर-घर मनाया जा रहा है। इस मौके पर अरदास व पल्लव (झोली फैलाकर) सुख शांति व अमन चैन की कामना की जा रही है। महोत्सव के 30वें दिन सत्संग, भजन कीर्तन व अखंड धूनी साहब का पाठ पढ़ा जा रहा है।

संत आसूदाराम सेवा समिति के सचिव ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि महोत्सव 29 जुलाई से शुरू हुआ है जो 6 सितंबर तक चलेगा। एक सितंबर को लखनऊ शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम के हरीश लाल साहिब का आगमन होगा। इस दौरान सत्संग, भजन, कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। शिवालय परिवार के महंत गणेश राय व संत गुलू राम दरबार के साईं कपिल राम ने कहा कि संत आसूदाराम साहिब गौ सेवक थे। वह गायों की सेवा करते थे।

यह भी पढ़ें –लखनऊ: मुख्तार अंसारी पर सख्त हुआ शिकंजा, पत्नी अफसा के विदेश जाने पर रोक

संबंधित समाचार