SAFF Women’s Championship से पहले संक्षिप्त अभ्यास शिविर में हिस्सा लेगी भारतीय टीम, छह सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम का सैफ (दक्षिण एशिया फुटबॉल महासंघ) महिला चैम्पियनशिप 2022 के लिए 29 अगस्त से 2 सितंबर तक पुणे में संक्षिप्त अभ्यास शिविर होगा। इस चैंपियनशिप का आयोजन छह से 19 सितंबर तक नेपाल में होगा। ब्लू टाइग्रेस (भारतीय टीम) तीन सितंबर को नेपाल रवाना होगी। गत चैंपियन …

नई दिल्ली। भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम का सैफ (दक्षिण एशिया फुटबॉल महासंघ) महिला चैम्पियनशिप 2022 के लिए 29 अगस्त से 2 सितंबर तक पुणे में संक्षिप्त अभ्यास शिविर होगा। इस चैंपियनशिप का आयोजन छह से 19 सितंबर तक नेपाल में होगा। ब्लू टाइग्रेस (भारतीय टीम) तीन सितंबर को नेपाल रवाना होगी।

गत चैंपियन भारतीय महिला टीम को ग्रुप ए में मालदीव, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ रखा गया है। टीम सात सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।

अभ्यास शिविर के लिए 26 संभावित खिलाड़ियों की सूची..
गोलकीपर: अदिति चौहान, मैबम लिनथोइंगंबी देवी, श्रेया हुड्डा, सौम्या नारायणसामी।
डिफेंडर: स्वीटी देवी, रितु रानी, आशालता देवी, रंजना चानू, मनीसा पन्ना, आरिफा सैयद, मिशेल कास्टान्हा, जूली किशन, संतोष।
मिडफील्डर: अंजू तमांग, कार्तिका अंगमुथु, प्रियंगका देवी, मार्टिना थोकचोम, संध्या रंगनाथन, काव्या पक्किरिसम, कशमीना, रतनबाला देवी।
फॉरवर्ड : दुलार मरांडी, अपर्णा नारजारी, सौम्या गुगुलोथ, रेणु, किरण पिस्दा।
मुख्य कोच: सुरेन छेत्री।

भारत कार्यक्रम:
सात सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान,
10 सितंबर: मालदीव बनाम भारत,
13 सितंबर: भारत बनाम बांग्लादेश।

ये भी पढ़ें : Asia Cup 2022 : ऋषभ पंत-दिनेश कार्तिक को लेकर चेतेश्वर पुजारा ने दिया बड़ा बयान, कहा- एक साथ खिलाना असंभव

संबंधित समाचार