बहराइच: बिना वेतन के काम कर रहीं आशा और आशा संगिनियों ने सीएमओ को भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैसरगंज/बहराइच। कैसरगंज क्षेत्र में काम कर रही आशा और आशा संगिनी को छह माह से वेतन नहीं मिला है। इससे सभी परेशान हैं। सभी ने वेतन दिलाए जाने की मांग करते हुए सीएमओ को ज्ञापन भेजा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कैसरगंज के अंतर्गत कार्य करने वाली आशा एवं आशा संगिनी को विभाग द्वारा विगत …

कैसरगंज/बहराइच। कैसरगंज क्षेत्र में काम कर रही आशा और आशा संगिनी को छह माह से वेतन नहीं मिला है। इससे सभी परेशान हैं। सभी ने वेतन दिलाए जाने की मांग करते हुए सीएमओ को ज्ञापन भेजा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कैसरगंज के अंतर्गत कार्य करने वाली आशा एवं आशा संगिनी को विभाग द्वारा विगत 6 माह से प्रारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि कार्य करवाया जा रहा है। इस पर सभी ने रविवार को सीएमओ को ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में कहना है कि कैसरगंज क्षेत्र में आशा व संगिनी को मार्च 2022 से अब तक का विभाग द्वारा काम तो लिया जा रहा है, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों से इस बारे में बात करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता।बताते चलें की आशाओं का भुगतान वाउचर के माध्यम से होता है, लेकिन बाउचर पर कार्य करने के बाद मिलने वाली धनराशि काट ली जाती है और यह भी नहीं बताया जाता है कि यह किस लिए काट लिया जाता है। आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भुगतान नहीं होने पर काम नहीं किया जाएगा।

उक्त प्रकरण पर जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ एन के सिंह ने बीसीपीएम से फोन पर उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि मैं बाहर हूं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आशा व आशा संगिनी स्वास्थ्य विभाग की रीड़ की हड्डी है। अगर कोई भी समस्या है तो उसे दूर करवाने का प्रयास किया जाएगा जिससे कोई भी समस्या उत्पन्न ना हो। इस मौके पर सरोज सिंह, नीलम सिंह, पूनम सिंह, सुधा मौर्या, बिंदु सिंह आलिया बेगम,नसरीन बेगम, रेनू मौर्या, रेनू सिंह,सीतापति जनक दुलारी सहित सैकड़ों आशा व संगिनी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: एम्बुलेंस न पहुंचने के मामले में सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

संबंधित समाचार