लखनऊ : जमीन का झांसा देकर हड़पे 20 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ : बीबीडी थानाक्षेत्र के अन्तर्गत एक जालसाज परिवार ने जमीन बेचने का झांसा देते हुए बीस लाख रूपये हड़पे लिए हैं। ठगे जाने के बाद पीड़ित ने अपना रुपया वापस मांगा तब जालसाजों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़ित ने बीबीडी कोतवाली में तहरीर देते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज …

लखनऊ : बीबीडी थानाक्षेत्र के अन्तर्गत एक जालसाज परिवार ने जमीन बेचने का झांसा देते हुए बीस लाख रूपये हड़पे लिए हैं। ठगे जाने के बाद पीड़ित ने अपना रुपया वापस मांगा तब जालसाजों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़ित ने बीबीडी कोतवाली में तहरीर देते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मूलरूप से आजमगढ़ जनपद के सदर तहसील निवासी कपिल देव यादव गोमतीनगर विस्तार में सपरिवार रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि वह एक आवासीय जमीन खरीदना चाहते थे। इस सम्बन्ध में साल 2019 में उनकी मुलाकात बीबीडी थानाक्षेत्र के हासेमऊ निवासी शोभा यादव से हुई थी। उस वक्त शोभा यादव ने बताया कि वह अपनी जमीन का छोटा सा टुकड़ा बेचना चाहते हैं। यह जमीन उनके पिता बाबू लाल यादव के नाम पर दर्ज हैं। जिसके बाद जालसाज ने पीड़ित की मुलाकात अपने पिता बाबू लाल यादव से कराई थी।

इसके बाद जमीन का सौदा 20 लाख रुपये में तय हुआ था। जमीन पसंद आने पर पीड़ित ने जालसाज को पांच लाख रूपये ट्रांसफर किए थे। जिस पर जालसाजों ने रजिस्ट्री नहीं की थी। जब उसने रजिस्ट्री की बात कही तो जालसाज जमीन का पूरा रुपया मांगने लगे। इसके बाद रजिस्ट्री उसके नाम करने की बात कहने लगे। यह सुनकर पीड़ित ने 15 लाख रुपयों का इंतजाम कर जालसाजों को रकम ट्रासफंसर कर दी।

आरोप है कि रुपए लेने के बाद भी जालसाज रजिस्ट्री करने पर आनाकानी करने लगे। जालसाजों की नियत पर शक होने पर पीड़ित अपना रुपया मांगने उनके घर पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान बाबूलाल यादव, अवधराम, शोभायादव और लवकुश यादव ने उससे हाथापाई की और रजिस्ट्री न करने व रकम लौटाने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने बीबीडी कोतवाली में तहरीर देते हुए मामला दर्ज कराया है। इस सम्बन्ध में बीबीडी थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल तफ्तीश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद : जमीन के नाम पर मां-बेटे ने साढ़े नौ लाख हड़पे

संबंधित समाचार