नैनीताल: रन फॉर पहाड़ थीम के साथ मानसून माउंटेन मैराथन का आगाज, धावकों का हौसला बढ़ाने पहुंचे अभिनेता हेमंत पांडे
नैनीताल, अमृत विचार। रविवार को रन टू लीव संस्था की ओर से 11वीं मानसून माउंटेन मैराथन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सिने अभिनेता हेमंत पांडे, स्थानीय विधायक सरिता आर्य, डीएम धीराज गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, ओलंपियन व अंतरराष्ट्रीय धावक मनीष रावत ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। मैराथन में गुवाहाटी, …
नैनीताल, अमृत विचार। रविवार को रन टू लीव संस्था की ओर से 11वीं मानसून माउंटेन मैराथन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सिने अभिनेता हेमंत पांडे, स्थानीय विधायक सरिता आर्य, डीएम धीराज गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, ओलंपियन व अंतरराष्ट्रीय धावक मनीष रावत ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया।

मैराथन में गुवाहाटी, पुणे, मुंबई, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, केआरसी के जवान, उत्तराखंड पुलिस के जवान, स्कूली छात्रों व स्थानीय लोगो सहित करीब 700 प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई।
कुमाऊं रेजिमेंट रानीखेत में तैनात संजय तंवर ने एक घंटा 22 मिनट 34 सेकेंड में 21 किमी दौड़ पूरी कर में प्रथम स्थान कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात परवीन बसेडा ने एक घंटा 22 मिनट 54 सेकेंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान तथा बागपत निवासी धावक शिवा कुंदा ने एक घंटा 25 मिनट 28 सेकेंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में 21 किमी में एकता ने पहला, मुजफ्फरनगर की अर्पिता सैनी ने दूसरा और स्नेहल बिष्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी, अपर जिला अधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अशोक कुमार जोशी, एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार नवाजिश खालिक, हरीश तिवारी, पूर्व ओलंपियन राजेंद्र रावत, संगीता आर्य, गुड्डू बिष्ट, हेमंत बिष्ट, वीरू ह्यांकी, भुवन बिष्ट, मनीष जोशी, आलोक साह, भूपाल नयाल, विनोद पंत, बालम मेहरा, मनोज कुमार,अश्विनी साह आदि रहे।
