अपनी हरकतों से बाज नही रहा चीन, ताइवान के पास आठ जहाजों व 23 विमानों को किया तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ताइपे। ताइवान ने कहा है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) के आठ जहाजों के साथ-साथ 23 विमानों को ताइवान के पास देखा गया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा,“आठ पीएलएएन जहाजों और 23 पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) विमानों को हमारे आसपास के क्षेत्र में आज (28 अगस्त, 2022) शाम …

ताइपे। ताइवान ने कहा है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) के आठ जहाजों के साथ-साथ 23 विमानों को ताइवान के पास देखा गया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा,“आठ पीएलएएन जहाजों और 23 पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) विमानों को हमारे आसपास के क्षेत्र में आज (28 अगस्त, 2022) शाम पांच बजे देखा गया।

देश के सशस्त्र बलों ने स्थिति की निगरानी की है और सीएपी (लड़ाकू हवाई गश्ती) में विमानों, नौसैनिक जहाज और भूमि आधारित मिसाइल प्रणालियों के जरिए इन गतिविधियों का जवाब दिया है।” मंत्रालय के अनुसार 10 विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की तथाकथित ‘मध्य रेखा’ को पार किया था, जो ताइवान और चीन के बीच एक अनौपचारिक समुद्री सीमा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा,“पहचाने गए विमानों में से 10 ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा के पूर्वी भाग में उड़ गए थे।

चीनी राष्ट्रवादी पार्टी (कुओमितांग) का गढ़ बनने के बाद ताइवान चीन से अलग हो गया, जिसे 1949 में एक गृहयुद्ध में कम्युनिस्ट पार्टी से हार का सामना करना पड़ा था। चीन और ताइवान ने 1980 के दशक के अंत में व्यापार और अनौपचारिक संपर्क फिर से बहाल किया। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की 2-3 अगस्त को ताइवान के दौरे के बाद ताइवान के आसपास स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है।

इस यात्रा के बाद 14 अगस्त को अमेरिकी सीनेटर एडवर्ड जे. मार्के के नेतृत्व में एक अन्य अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल और 21 अगस्त को अमेरिकी राज्य इंडियाना के गवर्नर एरिक होलकोम्ब की यात्रा के बाद चीन ताइवान के पास सैन्य युद्धाभ्यास शुरू कर दिया। 

ये भी पढ़ें:- सरकार के कटाक्ष पर इमरान ने दी सफाई, कहा- रैली राजनीतिक नहीं ‘हकीकी आजादी’ की लड़ाई

संबंधित समाचार